Advertisment

Rohit Sharma Records: भारत बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में रोहित शर्मा ने तोड़े 12 रिकॉर्ड्स, जानें पूरी खबर

World Cup 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में भारत ने 8 विकेट की जीत के साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़े। ये रिकॉर्ड्स तोड़ने...

author-image
Bansal News
Rohit Sharma Records: भारत बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में रोहित शर्मा ने तोड़े 12 रिकॉर्ड्स, जानें पूरी खबर

World Cup 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में भारत ने 8 विकेट की जीत के साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़े। ये रिकॉर्ड्स तोड़ने में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, किंग कोहली और जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल हैं।

Advertisment

कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के दम पर भारत ने वनडे वर्ल्ड कप के मैच में बुधवार को अफगानिस्तान को 90 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आईये इस एक्शन पैक मुक़ाबले में टूटे रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हैं:

◼️ रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के 473 इनिंग में मारे गए 553 छक्कों का रिकार्ड तोड़ा। रोहित ने इस मैच यह रिकार्ड तोड़ते हुए 554 छक्के पूरे किए वो भी मात्र 473 इनिंग में।

◼️ रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने मात्र 63 गेंदों में अपने शतक को पूरा किया। इससे पहले ये रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था जिन्होंने 2007 में केवल 81 गेंदों में शतक जमाया था।

Advertisment

◼️ रोहित ने तीन एडिशन में केवल 19 पारियों में अपने 7वें शतक के साथ वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी तोड़ दी।

◼️ हिटमेन ने 19 पारियों में वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने के मामले में डेविड वार्नर की बराबरी की। सचिन, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बाद रोहित वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने।

◼️ रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में चैस करते हुए किसी भी भारतीय द्वारा बनाए गए रनों का रिकार्ड भी तोड़ा। रोहित के द्वारा बनाए गए 131 चैस करते हुए किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं, उनसे पहले तेंदुलकर के 127 रन थे जो उन्होंने 1996 में केन्या के खिलाफ बनाए थे।

Advertisment

◼️ रोहित ने इस मैच में 31वां शतक लगाया, इसी के साथ वे रिकी पोंटिंग के 30 शतकों को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।

◼️ रोहित वनडे में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे ज्यादा शतक (29) लगाने वाले ओपनर भी बन गए। तेंदुलकर 45 शतकों के साथ सबसे आगे हैं।

◼️ रो-सुपरहिट शर्मा ने रिकॉर्ड चौथी बार (2017, 2018, 2019 और 2023*) एक साल में 50 अंतर्राष्ट्रीय छक्कों को पार किया, और गेल के ऐसे तीन (2009, 2012 और 2019) के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

Advertisment

◼️ पहले पावरप्ले में रोहित के 76 रन, एक वनडे पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। पिछला सर्वश्रेष्ठ 70 रन रॉबिन उथप्पा ने 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

◼️ रोहित विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज (36 वर्ष, 164 दिन) कप्तान हैं।

◼️ रोहित शर्मा एशिया में 350 से ज्यादा छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बनें।

◼️ रोहित शर्मा नडे वर्ल्ड में भारतीयों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ा जिन्होंने 28 छक्के मारे थे।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: रायपुर दक्षिण विधानसभा पर 35 साल से BJP का‍बिज, पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल पर जताया भारोसा

Batla House Encounter: आरिज खान की फांसी की सजा को उम्रकैद में किया तब्दील, जानें क्या सुनाया फैसला

Dhanteras 2023: पुरानी झाडू कब और कहां फेंकनी चाहिए, खरीदारी के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जानें क्यों

National Open Athletics Championships 2023: मणिकांत ने 100 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Navratri Recipe: मां शैलपुत्री के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए कलाकंद, ये रहा बेहद आसान तरीका

world cup 2023, icc world cup 2023, rohit sharma, virat kohli, ind vs afg, india vs afghanistan, ind vs afg world cup 2023, shubman gill, ind vs pak, india vs pakistan, rohit sharma records, cricket records 

virat kohli Rohit Sharma india vs pakistan IND vs PAK world cup 2023 Shubman Gill ind vs afg india vs afghanistan cricket records Rohit Sharma Records icc world cup 2023 ind vs afg world cup 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें