Advertisment

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर-आलिया रोमांस करते आएँगे नज़र, करण जौहर ने शुरू की शूटिंग

author-image
Bansal News
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर-आलिया रोमांस करते आएँगे नज़र, करण जौहर ने शुरू की शूटिंग

मुंबई। फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए करण जौहर पांच साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

Advertisment

करण ने आखिरी बार 2016 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। 49 वर्षीय करण ने पिछले महीने ही इस फिल्म की घोषणा की थी।

फिल्म की पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखी है। करण ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani के सेट का वीडियो साझा कर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आखिरकार वह दिन आ गया है। मेरे मन मस्तिष्क में बहुत सारी भावनाएं हैं लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है - आभार! हम अपनी कहानी के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, आपके सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है।’’

वीडियो में आलिया और रणवीर फिल्म के सेट पर अन्य क्रू सदस्यों के साथ देखे जा सकते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री शबाना आज़मी करण के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 2022 में रिलीज होगी।

Advertisment
करण जौहर आलिया भट्ट RRKPK Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Teaser Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look Teaser Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 2022 Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Rocky and Rani ki prem kahani Rocky and Rani Ranveer Singh Ranveer Alia Film karan johar Alia Bhatt
Advertisment
चैनल से जुड़ें