Advertisment

Bhopal New ROB: बावड़िया कलां से सीधे पहुंचेंगे आशिमा मॉल, 15 अक्टूबर तक शुरू होगा रेलवे ओवर ब्रिज का काम

ROB Bavadia Kalan to Ashima Mall: बावड़िया कलां से आशिमा मॉल तक पहुंचाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का काम 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने भू-अर्जन कार्रवाई पूरी करके ब्रिज निर्माण में आ रही बाधा दूर करने के निर्देश दिए हैं।

author-image
Rahul Garhwal
ROB Bavadia Kalan to Ashima Mall Minister of State Krishna Gaur hindi news

हाइलाइट्स

  • 15 अक्टूबर तक शुरू होगा बावड़िया कलां-आशिमा मॉल ROB का काम
  • राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने दिए ब्रिज निर्माण की बाधा दूर करने के निर्देश
  • 144 करोड़ में बनेगा 733 मीटर का ROB
Advertisment

ROB Bavadia Kalan to Ashima Mall: भोपाल में बावड़िया कलां से आशिमा मॉल तक जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का काम 15 अक्टूबर तक शुरू हो जाएगा। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने ROB निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्रवाई जल्दी पूरी करके ब्रिज निर्माण की बाधा दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात और जन सुविधा के लिए ROB का निर्माण जल्द शुरू करें। राज्यमंत्री गौर ने मंत्रालय में गोविंदपुरा क्षेत्र के स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन ब्रिज कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए।

'चारों कोनों के लेफ्ट टर्न होंगे क्लीयर'

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि स्वीकृत ड्राइंग पर रोटरी बनाकर चारों कोनों के लेफ्ट टर्न क्लीयर किए जाएं जिससे यातायात व्यवस्थित हो। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्मित बाबूलाल गौर रेलवे ओवर ब्रिज पर सुरक्षा के लिए रोड सेफ्टी फर्नीचर लगाए जाएंगे। नर्मदापुरम की तरफ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। ये सभी कार्य लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत से किए जाएंगे।

2 साल में बनेगा ROB

ROB Bavadia Kalan to Ashima Mall

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बावड़िया कलां चौराहे से आशिमा मॉल तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक शुरू करने के निर्देश दिए। ये ब्रिज लगभग 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

Advertisment

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

रेलवे ओवर ब्रिज पर आने और जाने के लिए वाहन चालकों को 7.5-7.5 मीटर की जगह मिलेगी। इसके बनने से न सिर्फ पुराने ब्रिज पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आसपास की कॉलोनियों के 5 लाख रहवासियों को भी फायदा होगा।

144 करोड़ में बनेगा 733 मीटर लंबा ब्रिज

PWD ने ROB और उसकी अप्रोच रोड की लंबाई करीब 1200 मीटर रखी है। इसमें 733 मीटर लंबा ROB होगा जिसे दोनों ओर अप्रोच रोड से जोड़ा जाएगा। ROB को बनाने में 144 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। इस ROB से कोलार रोड, बावड़िया कलां और नर्मदापुरम रोड कनेक्ट होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:तहसीलदार-पटवारी हड़ताल को हाईकोर्ट में चुनौती, 800 से ज्यादा केस पेंडिंग

Advertisment

बावड़िया ROB-1 पर रोज लगता है ट्रैफिक जाम

बावड़िया कलां क्षेत्र और नर्मदापुरम रोड के आसपास बसाहट बढ़ गई है। इस वजह से नए ROB की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। रोज सुबह और शाम को ROB-1 पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरा ROB बनने से ट्रैफिक दोनों ब्रिज पर बंट जाएगा और जाम से छुटकारा मिलेगा।

तहसीलदार-पटवारी हड़ताल को हाईकोर्ट में चुनौती, 800 से ज्यादा केस पेंडिंग

MP Tahsildar Patwari Strike: मध्य प्रदेश में तहसीलदारों और पटवारियों की हड़ताल का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। इस हड़ताल को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच द्वारा एक याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। इस हड़ताल से 800 से ज्यादा केस पेंडिंग पड़े हुए हैं।

Advertisment

यह हड़ताल राजस्व अधिकारियों को न्यायिक और गैर-न्यायिक श्रेणियों में विभाजित करने के सरकार के निर्णय के विरोध में हो रही है। इस नए वर्गीकरण से नाराज होकर, पूरे प्रदेश के तहसीलदार और पटवारी काम बंद कर चुके हैं। विरोध जताने के लिए तहसीलदारों ने अपने सरकारी वाहन भी कलेक्ट्रेट में जमा करा दिए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Minister of State Krishna Gaur Bhopal new ROB ROB from Bavadia Kalan to Ashima Mall Minister of State Krishna Gaur ROB direction ROB Bavadia Kalan to Ashima Mall
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें