Advertisment

Road Accident: आदिवासी दिवस मनाने जा रहे ग्रामीणों का पलटा ट्रैक्टर, 4 लोगों की मौत

author-image
Bansal News
Road Accident: आदिवासी दिवस मनाने जा रहे ग्रामीणों का पलटा ट्रैक्टर, 4 लोगों की मौत

दंतेवाड़ा। सोमवार को छत्तीसगढ़ में आदिवासी दिवस मनाया गया। आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे ग्रामीणों से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुआ है। यहां सोमवार को कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर आदिवासी दिवस मनाने के लिए ट्रैक्टर पर निकले थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। इस ट्रैक्टर में करीब 31 लोग बैठे थे। ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण उसके नीचे आ गए। जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं करीब 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कटेकल्याण अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सेना के जवानों ने लोगों की मदद की और अस्पताल पुहंचाया। जानकारी के मुताबिक सभी ग्रामीण आदिवासी दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर का एक पहिए गड्ढे में आने के कारण यह हादसा हुआ है।

Advertisment
हादसा मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज टैक्टर पलटा छत्तीसगढ़ में हुआ हादसा world tribal day in chhattisgarh Four killed road accident in dantewada Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news dantewada news Dantewada crime news dantewada crime dantewada accident news Dantewada crime in dantewada Chhattisgarh Dantewada News Chhattisgarh Dantewada bhopal 19 injured as tractor overturns
Advertisment
चैनल से जुड़ें