Advertisment

Road Accident: यात्रियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

Road Accident: यात्रियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर road-accident-vehicle-full-of-passengers-overturns-two-killed-condition-of-more-than-10-people-critical

author-image
Bansal News
Road Accident: यात्रियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

सतना। प्रदेश के सतना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यहां एक यात्रियों की भरी पिकअप पलट गई। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री मैहर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान राम नगर के सगौनी गांव में यह भयानक हादसा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Advertisment
satana road accident Road Accidents road accident pickup flipped Pickup maihar road accident accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें