Advertisment

Road Accident: श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल

author-image
Bansal News
Road Accident: श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल

बड़वानी। प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धार जिले के ग्राम टवलई के करीब 28 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर नागलवाड़ी शिखर धाम भगवान के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान एक हल्की घाटी पर सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय पिकअप का संतुलन बिगड़ गया।

Advertisment

संतुलन बिगड़ते ही पिकअप सीधा खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक 10 वर्षीय बच्चा जतिन की भी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं करीब 14 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद नागलवाड़ी मंदिर संस्थान द्वारा मृतकों के परिजनों को 5-5 हजार व घायलों को 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार...
बता दें कि यह हादसा इतना भीषण था कि दूर तक चीखें सुनाई दीं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए आए। आनन फानन में एंबुलेंस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। आनन फानन में लोगों को अस्पताल भेजा गया। इनमें से 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इनका इलाज किया जा रहा है।

hindi news accident news madhya pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार madhya pradesh news Barwani news Barwani Nagalwadi Ghat Vehicle fell into a ditch
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें