Advertisment

Road Accident: पाकिस्तान में दो बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 40 घायल

Road Accident: पाकिस्तान में दो बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 40 घायल Road Accident: Two buses collided head-on in Pakistan, 10 killed, 40 injured

author-image
Bansal News
Road Accident: पाकिस्तान में दो बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 40 घायल

लाहौर।  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो यात्री बसों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंजाब आपातकालीन सेवा बचाव दल के मुताबिक, यह टक्कर सोमवार की रात उस समय हुई जब 1122 नंबर की एक बस लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर हासिलपुर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस विपरीत दिशा से आ रही थी।

Advertisment

पंजाब आपातकालीन सेवा बचाव दल ने एक बयान में कहा, ''बस्ती भूरी शाह में, एक बस के चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से जा टकराई।''

राहत एवं बचाव दल के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुज़दार ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने का निर्देश दिया।

two metro bus crash in lahore two metro bus collision in lahore two metro bus accident road accidents in lahore road accident in lahore road accident metro bus lahore metro bus collision in lahore today metro bus collision in lahore metro bus accident in lahore metro bus accident live accident in lahore latest update lahore metro bus accident latest lahore news lahore weather lahore punjab lahore news lahore metro bus accident news lahore car accident lahore canal road accident lahore airport lahore accident today lahore accident lahore horrible bus accident exclusive footage of metro bus accident dangerous accident civic accident lahore car accident bus incident dha lahore bus accident in lahore bus accident bus breaking lahore news bike accident in lahore Bike accident accident lahore accident in lahore today accident in lahore accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें