Advertisment

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, धड़ से सिर हुआ अलग, 6 घंटे बाद हुई मृतक की पहचान

author-image
Bansal News
Breaking News: कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 6 घायल, 3 को भोपाल किया रेफर

रीवा। प्रदेश के रीवा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सावर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकसवार का सिर धड़ से अलग हो गया। इस हादसे की चपेट में आए बाइकसवार का शरीक बुरी तरह कुचल गया। मृतक की पहचान 6 घंटे बाद हो सकी। यह हादसा रीवा जिले के नेशनल हाईवे 30 स्थित रायपुर कर्चुलियान थाने के कोष्टा मोड़ पर हुआ है। यहां बाइक सवार शिवकुमार प्रजापति गुरुवार की सुबह मोबाइल पर बात करते हुए रीवा से मनगवां की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। ट्रक ने कोष्टा मोड़ के पास शिवकुमार को कुचल दिया।

Advertisment

ट्रक टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार में भागने लगा। हादसे के बाद आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को बताई। पुलिस ने ट्रक का करीब 10 किमी तक पीछा किया। पीछा कर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। वहीं हादसे में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शिवकुमार का सिर धड़ से अलग हो गया। शरीर भी बुरी तरह कुचल गया था। मृतक की देर तक पहचान नहीं की जा पाई।

बाइक ने निकाली डिटेल्स
वहीं पुलिस देर तक मृतक की पहचान नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर कर्चुलियान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान करने का प्रयास पुलिस देर तक करती रही। जब देर तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने दुर्घटना में मिली गाड़ी का नंबर निकाला। इसके बाद आरटीओ से डिटेल्स निकाली गई। डिटेल्स में जानकारी मिली कि वह गाड़ी सहजन थाना शाहपुर का रहने वाला है। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज sadak hadsa road accident rewa hadsa Pradesh Breaking Hindi Police news MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP fir from home
Advertisment
चैनल से जुड़ें