/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/noida.jpeg)
नोएडा (Road accident on yamuna expressway): उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार बस में पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल बताया जा रहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1332577044811575296
फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो पॉइंट से लगभग एक किलोमीटर पहले हुआ है।
MP के देवास में भी बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश के देवास जिले में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है। इंदौर-भोपाल हाईवे पर भौंरासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकखेड़ी कंजर नाके के पास डंपर और एक टेंपो ट्रैवलर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहनों में आग लग गई ट्रेवलर में फंसे तीन लोगों की जिंदा ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us