Advertisment

बैतूल में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, 2 की हुई मौत, CM ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Betul Accident News: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक मिनी ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

author-image
Aman jain
Betul Accident News

Betul Accident News

Betul Accident News: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक मिनी ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment

ये युवक बैतूल से चुरनी गांव की ओर जा रहे थे। घटना बैतूल (Road Accident in Betul) बाजार थाना क्षेत्र के भरकावाड़ी में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1850475865622340075

सीएम ने किया मदद का ऐलान

आपको बता दें कि इस हादसे में मध्‍य प्रदेश के सीएम ने मदद का ऐलान किया है। सीएम के आदेश पर घायलों को आर्थिक मदद दी जाएगी। घायलों को जिला प्रशासन की तरफ से 10-10 हजार की मदद की बात कही गई है और सीएम की तरफ से 50-50 हजार की सहायता दी जाएगी।

इसी के साथ आपको बता दें कि दोनों मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की सहायता दी गई है। एक गम्भीर घायल को नागपुर रैफर किया गया है। सीएम ने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

publive-image

यह भी पढ़ें- IRCTC Coorg Tour Package: आईआरसीटीसी लाया शानदार 3 दिन का कूर्ग टूर पैकेज, एसी बस में होगा सफर, जानें डिटेल

गांव से लौट रहे थे युवक (Betul Accident News)

आपको बता दें कि देर रात तीन युवक बैतूल से अपने गांव चुरनी लौट रहे थे, जब भरकावाड़ी जोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल की आईसर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- प्रदेश के इन जिलों में लुढ़का पारा: पचमढ़ी में दर्ज की सबसे ज्यादा ठंड, धनतेरस पर हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

सड़क दुर्घटना समाचार मध्य प्रदेश हिंदी समाचार मध्य प्रदेश समाचार बैतूल समाचार हिंदी में बैतूल अपराध समाचार पोस्टमार्टम एमपी समाचार हिंदी में एमपी में सड़क दुर्घटना एंबुलेंस road accident news road accident in mp Road Accident in Betul road accident postmortem mp news in hindi madhya pradesh news MADHYA PRADESH HINDI NEWS Betul news in hindi Betul crime news Betul Bike and Truck Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें