Advertisment

Road Accident: नशे में चूर लड़कियों ने तेज रफ्तार कार से डिलेवरी बॉय को रौंदा, नशे में खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं लड़कियां

Road Accident: नशे में चूर लड़कियों ने तेज रफ्तार कार से डिलेवरी बॉय को रौंदा, नशे में खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं लड़कियां Road Accident: Drunk girls trampled delivery boy with high speed car, girls were unable to even stand drunk

author-image
Bansal News
Road Accident: नशे में चूर लड़कियों ने तेज रफ्तार कार से डिलेवरी बॉय को रौंदा, नशे में खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं लड़कियां

इंदौर। प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को देर रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां नशे में चूर लड़कियों ने एक बाइक सवार डिलेवरी बॉय को रौंद दिया। डिलेवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार को मौके पर मौजूद लोगों ने घेर लिया। कार तेज रफ्तार में थी और पहले तो टकराई फिर तीन पलटी खाकर डिलेवरी बॉय के ऊपर चढ़ा दी। इससे डिलेवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया। इसके बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो चौंक गए। देखा कि तीनों लड़कियों भयानक नशे में चूर थी।

Advertisment

नशा इतना की लड़कियां ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। यह हादसा इंदौर AB रोड पर हुआ है। हादसे के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस लड़कियों की कार को थाने में ले गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्साए हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान देवीलाल (39) के रूप में हुई है। मृतक डिलेवरी बॉय का काम करता था। वह रात में घर जा रहा था। इसी समय MIG में रहने वाली गार्गी माहेश्वरी की कार तेज रफ्तार से आई और पलटी खाकर डिलेवरी बॉय के सिर से निकल गई। गार्गी के साथ उसकी तीन सहेलियां भी थीं। चारों किसी पार्टी से होकर आ रही थी। गाड़ी नितिन माहेश्वरी के नाम से इंदौर आरटीओ में रजिस्टर्ड है।

भयानक नशे में थी लड़कियां...
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़कियां भयानक नशे में थीं। हादसे के बाद लड़कियों से खड़े होते नहीं बन रहा था। वहां मौजूद लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहले तो लड़कियों के नाबालिग होने की बात कही लेकिन बाद में सभी को गाड़ी समेत थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियां बालिग और कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियां देर रात पार्टी से आईं थीं और अपनी एक दोस्त को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे में डिलेवरी बॉय की मौत हो गई है।

Indore Crime News: Food Delivery death Accident in Indore
Advertisment
चैनल से जुड़ें