Advertisment

Road Accident: कार-ट्रक टक्कर में भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

Road Accident: कार-ट्रक टक्कर में भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत Road Accident: A horrific collision in a car-truck collision, three women killed

author-image
Bansal News
Road Accident: कार-ट्रक टक्कर में भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

भुज। गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे के समीप बृहस्पतिवार तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। यह दुर्घटना मनकुवा-सुखपार मार्ग पर उस समय हुई जब महिलाएं एक धार्मिक कार्यक्रम से कार से लौट रही थीं। मनकुवा पुलिस थाने के निरीक्षक वाई पी जडेजा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि प्रमिलाबेन वर्सानी (45), शीलू वर्सानी (25), सविता हिरानी (45) भरासर गांव की रहनेवाली थीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार चला रहीं महिला इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Surat Accident road accident in gujarat yesterday road accident in gujarat recent Road Accident in Gujarat road accident gujarat road accident gujarati news today gujarati news live gujarati news Gujarat Road Accident gujarat news online Gujarat News gujarat accident today gujarat accident news gujarat accident cctv Gujarat Accident gujarat car accident in gujarat car accident gujarat car accident accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें