Advertisment

RK Singh New Defense Secretary: नए रक्षा सचिव होंगे IAS राजेश कुमार सिंह, केंद्रीय सचिवालय में 20 सचिवों के विभाग बदले

RK Singh New Defense Secretary: IAS राजेश कुमार सिंह नए रक्षा सचिव होंगे। केंद्रीय सचिवालय में 20 सचिवों के विभाग बदले हैं।

author-image
Rahul Garhwal
RK Singh New Defense Secretary

RK Singh New Defense Secretary: IAS राजेश कुमार सिंह नए रक्षा सचिव होंगे। वे केरल कैडर के 1989 बैच के IAS हैं। आरके सिंह मौजूदा रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने के 31 अक्टूबर को रिटायर होने के बाद कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही सचिवालय में 20 सचिवों के विभाग बदले गए हैं।

Advertisment

विभागों में बदलाव

पुण्य सलिल श्रीवास्तव नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव और दीप्ति उमाशंकर राष्ट्रपति की सचिव बनाई गई हैं। विवेक जोशी वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं IAS नागराजू मद्दिराला को वित्तीय सेवा सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

चंद्रशेखर कुमार अल्पसंख्यक मामलों के सचिव नियुक्त

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज गोविल को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में सचिव बनाया गया है। वंदना गुरनानी सचिव (समन्वय) को कैबिनेट सचिवालय के रूप में नियुक्ति दी है। पंचायती राज मंत्रालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर कुमार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। कातिकीथला श्रीनिवास को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

MP कैडर की नीलम शम्मी राव को ये जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश कैडर की 1992 बैच की IAS नीलम शम्मी राव, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, सचिव को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव के पद और वेतन के साथ भारत सरकार में सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

सलिला श्रीवास्तव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग

विशेष सचिव, प्रधान मंत्री कार्यालय पुण्य सलिला श्रीवास्तव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। IAS दीप्ति गौर मुखर्जी को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें: 13 महीने बाद भी PNST 2022 का रिजल्ट जारी नहीं: 1860 नर्सिंग स्टूडेंट्स का भविष्य संकट में, छात्राओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

संजीव कुमार रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव

संजीव कुमार को रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे।

Advertisment
RK Singh New Defense Secretary Reshuffle in Secretariat departments of secretaries changed IAS Rajesh Kumar Singh IAS Rajesh Kumar Singh new Defense Secretary सचिवालय में फेरबदल सचिवों के विभाग बदले IAS राजेश कुमार सिंह IAS राजेश कुमार सिंह नए रक्षा सचिव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें