Advertisment

Right Time to Drink Tea:चाय पीने का सही समय, जानिए कब और कैसे पीना सेहत के लिए फायदेमंद

author-image
Bansal news

सुबह-सुबह चाय की चुस्की लेना किसे नहीं पसंद है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि चाय पीने का सही समय क्या है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब। ब्रेकफास्ट के तुरंत बाद चाय न पिएं। कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखें ताकि शरीर को पोषक तत्व सही तरह से मिल सकें। डॉक्टर के अनुसार सुबह 11 से 12 बजे के बीच चाय पीना सबसे बेहतर होता है। यह वक्त शरीर के लिए सुरक्षित और आरामदायक होता है। खाने के साथ या तुरंत बाद चाय पीने से आयरन और अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण रुक सकता है, जिससे कमजोरी और थकान हो सकती है। शाम की चाय पीने का समय 4 से 5 बजे के बीच होना चाहिए। इसके बाद चाय पीने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है। सुबह-सुबह बिस्तर में चाय पीना कई बार ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन बना रह सकता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो चाय पीना बंद कर दें। यह शरीर में सूखापन और गैस जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है। दिन में 1 से 2 बार चाय पीना ही सही है। बार-बार चाय पीने से शरीर में वात असंतुलन और नींद में बाधा आ सकती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें