Advertisment

UP News: यूपी के महाराजगंज में विकास कार्यों के नाम पर धांधली, नियमों की अनदेखी और मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा में नियम, मानक और गुणवत्ता केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि धरातल पर निर्माण कार्यों में मनमानी और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

author-image
Bansal news
UP News: यूपी के महाराजगंज में विकास कार्यों के नाम पर धांधली, नियमों की अनदेखी और मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

(रिपोर्ट- अर्जुन मोर्या)

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा में नियम, मानक और गुणवत्ता केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि धरातल पर निर्माण कार्यों में मनमानी और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 5 कबीर नगर का है, जहां रहसुगुरु बागीचा से पनियरा रजौड़ा माइनर तक करीब 140 मीटर के चक मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

Advertisment

गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल पहले ही नगर पंचायत ने इसी मार्ग पर 60 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया था, जिस पर करीब चार लाख रुपए खर्च किए गए थे। नियमों के अनुसार, किसी भी पक्के निर्माण पर पांच साल से पहले नया निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता, लेकिन नगर पंचायत ने इस नियम को ताक पर रखकर इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर ही आरसीसी निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े:Mahakumbh Basant Panchami Snan: बसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, ब्रह्म मुहूर्त में लाखों लोगों ने लगाई डुबकी

गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।

निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। आरसीसी सड़क बनाने में कमजोर ईंट, सादा बालू और नाममात्र का मोरंग बालू एवं सीमेंट मिलाकर निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में दोनों तरफ खराब ईंटों से दीवार बनाई जा रही है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisment

नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी निर्माण कार्य स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है, जिससे लागत, ठेकेदार का नाम और अन्य जरूरी जानकारी आम जनता को मिल सके। लेकिन इस निर्माण कार्य में प्राक्कलन बोर्ड तक नहीं लगाया गया, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका और भी गहरा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त न करने की सख्त हिदायत दी है, बावजूद इसके पनियरा में नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान, सरकार ने खत्म किया VIP कल्चर, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त

अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

नगर पंचायत में इस तरह की अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर में कई जगह जलनिकासी की समस्या बनी हुई है और मुख्य मार्ग अब भी कच्चे हैं, लेकिन पहले से बनी इंटरलॉकिंग सड़क पर फिर से आरसीसी निर्माण करवाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। नगरवासियों ने शासन-प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कोई सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला अन्य भ्रष्टाचार के मामलों की तरह दबकर रह जाता है। संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पनियरा कनुप्रिया शाही ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।

UP mahraj ganj news up mews
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें