Advertisment

Richa Chadha : ‘फुकरे 3’ की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली ऋचा चड्ढा ने की पुष्टि

Richa Chadha : ‘फुकरे 3’ की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली ऋचा चड्ढा ने की पुष्टि Richa Chadha: Shooting of 'Fukrey 3' to begin next month, confirms Richa Chadha

author-image
Bansal News
Richa Chadha : ‘फुकरे 3’ की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली ऋचा चड्ढा ने की पुष्टि

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि दोस्तों के जीवन पर आधारित हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘फुकरे’ की तीसरी फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। कोविड-19 महामारी के कारण ‘फुकरे 3’ की शूटिंग पिछले साल टाल दी गयी थी। ऋचा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग छह अलग-अलग शहरों में होगी, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा करेंगे। महाराष्ट्र में पिछले साल अप्रैल में ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग टाल दी गयी थी।

Advertisment

शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है

ऋचा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम तैयार हैं, हम अगले महीने फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। मेरा कॉस्ट्यूम ट्रायल का कार्यक्रम है, मैं फिल्म के लिए घुड़सवारी भी सीख रही हूं। फिल्म बहुत ही शानदार और बेहतर होने वाली है, मैं वास्तव में बेहद उत्साहित हूं।’’ ‘फुकरे 3’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट कर रही है।

वरुण शर्मा मृगदीप सिंह लांबा फुकरे फ्रैंचाइजी फुकरे 3 पुलकित सम्राट ऋचा चड्ढा अली फजल Varun Sharma shoot start Fukrey 3 Richa Chadha films Richa Chadha Pulkit Samrat Mrigdeep Singh Lamba india news in hindi Fukrey Franchisee Fukrey 3 shooting Fukrey 3 Entertainment Movies Bollywood bollywood entertainment hindi news entertainment bollywood bansal mp news today ali fazal
Advertisment
चैनल से जुड़ें