Advertisment

रीवा से भोपाल फ्लाइट 15 नवंबर से शुरू: फ्लाई बिग की सेवा 4 शहरों को जोड़ेगी, शुरुआत में 50% डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Rewa To Bhopal Flight: एमपी के रीवा से से भोपाल के लिए हवाई सेवाएं 15 नवंबर से शुरू हो रही हैं। शुरुआत में यात्रियों को 50 प्रतिशत छूट।

author-image
Rohit Sahu
रीवा से भोपाल फ्लाइट 15 नवंबर से शुरू: फ्लाई बिग की सेवा 4 शहरों को जोड़ेगी, शुरुआत में 50% डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Rewa To Bhopal Flight: मध्यप्रदेश के भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर! 15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन 19 सीटर विमान सेवा शुरू हो रही है। यह राजधानी को रीवा, लखनऊ, खजुराहो और चित्रकूट से जोड़ेगी। भोपाल से रीवा (Rewa Bhopal Flight Fare) का किराया मात्र 999 रुपये होगा। फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और सोमवार से शुक्रवार तक का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

Advertisment
पहले दिन की सभी 19 सीटें बुक

फ्लाइट सेवा (Flybig Air Service) शुरू होने से बड़े शहरों के बीच यात्रियों को आसानी से कनेक्टिंग उड़ानें मिलेंगी। रीवा फ्लाइट की नाइट पार्किंग व्यवस्था भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर होगी। पहले दिन ही फ्लाइट की सभी सीटें बुक (Rewa To Bhopal Flight Ticket) हो चुकी हैं। उड़ान का सामान्य किराया लगभग 1999 रुपये है, लेकिन यात्रियों को 50% छूट का ऑफर मिल रहा है, जिससे किराया महज 999 रुपये होगा। इस 19 सीटर विमान से रीवा से भोपाल तक का सफर करने में 2 घंटे लगेंगे।

सोमवार को फ्लाइट शेड्यूल (Cheapest Flight MP) 

लखनऊ से चित्रकूट:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 8:30 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 9:25 बजे

चित्रकूट से खजुराहो:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 9:30 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 10:35 बजे

Advertisment

खजुराहो से रीवा:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 11:00 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 11:55 बजे

रीवा से भोपाल:
- उड़ान भरने का समय: दोपहर 12:00 बजे
- पहुंचने का समय: दोपहर 2:25 बजे

मंगलवार, बुधवार और गुरुवार का शेड्यूल:

भोपाल से रीवा:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 8:00 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 10:15 बजे

Advertisment

रीवा से खजुराहो:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 10:30 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 11:25 बजे

खजुराहो से रीवा:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 11:50 बजे
- पहुंचने का समय: दोपहर 12:45 बजे

रीवा से भोपाल:
- उड़ान भरने का समय: दोपहर 1:10 बजे
- पहुंचने का समय: दोपहर 3:15 बजे

Advertisment
शुक्रवार का शेड्यूल:

भोपाल से रीवा:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 8:00 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 10:05 बजे

रीवा से खजुराहो:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 10:30 बजे
- पहुंचने का समय: सुबह 11:25 बजे

खजुराहो से चित्रकूट:
- उड़ान भरने का समय: सुबह 11:50 बजे
- पहुंचने का समय: दोपहर 12:35 बजे

Advertisment

चित्रकूट से लखनऊ:
- उड़ान भरने का समय: दोपहर 1:00 बजे
- पहुंचने का समय: दोपहर 2:05 बजे

यह भी पढ़ें: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: हत्‍या के आरोपी ने देशी कट्टे से फायर करने का किया प्रयास, तीन पुलिसकर्मी घायल

time rewa to singrauli flight schedule rewa se bhopal flight rewa indoor flight schedule rewa flight schedule fly big air service flight rewa to bhopal ewa to bhopal flight bhopal samachar bhopal rewa flight bhopal news bhopal ke samachar bhopal flight
Advertisment
चैनल से जुड़ें