Advertisment

रीवा में फायरिंग: बहन की शादी में टीआई पर चलाई गोलियां, भाई को लगीं, गाड़ी टकराने पर हुआ था विवाद

Rewa TI Firing: रीवा में रविवार-सोमवार की रात को टीआई पर हमला हुआ। टीआई की बहन की शादी में उस पर एक शख्स ने गोलियां चलाईं। 2 गोली टीआई रामसिंह के भाई को लगीं।

author-image
Rahul Garhwal
Rewa TI Firing marriage Dispute Attack

Rewa TI Firing: रीवा में रविवार-सोमवार की रात को टीआई पर हमला हुआ। टीआई की बहन की शादी में उन पर एक शख्स ने गोलियां चलाईं। 2 गोली टीआई रामसिंह के भाई को लगीं। घटना के बाद घायल भाई को रीवा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

गाड़ी को टक्कर मारने पर हुआ विवाद

घटना रीवा के चोरहटा बायपास पर दीप ज्योति मैरिज गार्डन में रात के करीब 3 बजे हुई। विवाद एक गाड़ी को टक्कर मारने से शुरू हुआ। गोली चलाने वाला व्यक्ति खुद को बाराती और दूल्हे का जीजा बता रहा था। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है। टीआई राम सिंह बालाघाट जिले के खैरलांजी में तैनात हैं।

अंदर रस्में और बाहर झगड़ा

राम सिंह ने कहा कि वह सतना जिले के रामपुर बघेलान के पतुलकी के निवासी हैं। रविवार को उनकी बहन की शादी थी। आमेर से बारात आई थी। जय माला की रस्म चल रही थी। तभी बारात में एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को अपनी स्कॉर्पियो से टक्कर मारी। इस पर राम सिंह के चचेरे भाई विक्रम सिंह की बहस हो गई।

राम सिंह के अनुसार, जब वे बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपी गुस्से में आ गया और उन पर गोली चला दी। इस घटना में राम सिंह तो बच गए, लेकिन उनके चचेरे भाई विक्रम सिंह को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisment

[caption id="attachment_700522" align="alignnone" width="556"]Rewa TI Firing परिजन से पूछताछ करती पुलिस[/caption]

गोली चलाने वाले शख्स ने खुद को बताया दूल्हे का जीजा

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने कहा कि गोली चलाने वाला व्यक्ति दीपक सिंह नाम से खुद को हरदुआ का निवासी बता रहा था। उसने यह भी कहा कि वह दूल्हे का जीजा है। पुलिस ने जब उस नाम के व्यक्ति को संबंधित गांव में खोजा, तो वहां ऐसा कोई नहीं मिला। बाराती पक्ष से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपी ने की 3 राउंड फायरिंग

परिजन के मुताबिक गाड़ी के टकराने के विवाद के बाद कुल 3 राउंड फायरिंग हुई। पहले आरोपी ने बीच-बचाव कर रहे टीआई राम सिंह पर फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई विक्रम सिंह को दो गोलियां मारी, एक गोली छाती में और दूसरी कंधे के पास लगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा: वित्त विभाग ने निकाला 2.50 लाख पदों पर सीधी भर्ती का नया सर्कुलर

आरोपी ने जबरदस्ती डिलीट कराया वीडियो

टीआई राम सिंह के भाई विक्रम सिंह ने घटना का वीडियो बनाया, जिसमें आरोपी बंदूक के साथ हंगामा कर रहा था। बदमाश ने विक्रम की कनपटी पर पिस्टल रख दी और वीडियो को डिलीट करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला: रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा वेतन वृद्धि का फायदा, पेंशन पर असर नहीं

Advertisment
Rewa NEWS Rewa TI Firing Rewa marriage Dispute Dispute with TI in marriage Rewa Attack on TI in Rewa
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें