Advertisment

रीवा अस्पताल में अजीबो-गरीब हालात: डिलीवरी डेट के बाद दी सोनोग्राफी की डेट, पति बोला-3 दिन से परेशान हो रहा हूं

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डिलीवरी डेट के बाद दी सोनोग्राफी की डेट दे दी गई, पति बोला-3 दिन से परेशान हो रहा हूं, कोई सुनने वाला नहीं

author-image
BP Shrivastava
Rewa News

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला को डिलीवरी की तारीख देने के तीन दिन बाद सोनोग्राफी की डेट दे दी है। डॉक्टर ने महिला को 23 दिसंबर की डिलीवरी की डेट दी है वहीं सोनोग्राफी के लिए 26 दिसंबर को बुलाया है।

Advertisment

महिला के पति का कहना है कि वह तीन दिन से लगातार अस्पताल में चक्कर काट रहा है। पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। गर्भावस्था का 9वां महीना चल रहा है। अस्पताला में कोई सुनने वाला नहीं है।

डिलेवरी की डेट 23, सोनोग्राफी की डेट 26 दे दी

महिला के पति प्रेम तिवारी ने बताया कि मेरी पत्नी किरण तिवारी की डिलीवरी 23 तारीख को होनी है। जबकि सोनोग्राफी के लिए पर्ची में 26 दिसंबर की तारीख दे दी गई है। पत्नी को परेशानी ज्यादा हो रही है। इसलिए सोनोग्राफी करवाना चाहते थे, लेकिन कोई इलाज नहीं हो रहा है। मरीज को दिक्कत हो रही है, जबकि डॉक्टर बोल रहे हैं कि कोई विशेष दिक्कत नहीं है। अब बाहर सोनोग्राफी कराने के लिए पत्नी को ले जाने की सोच रहा हूं। लेकिन उसकी खराब हालत की वजह से ले जाना भी मुश्किल हो रहा है।

जानें डीन ने क्या कहा?

पूरे मामले में संजय गांधी अस्पताल के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल का कहना है कि सोनोग्राफी की सेवा इमरजेंसी के लिए 24 घंटे खुली रहती है। मेरी जानकारी में अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। किसी भी पेशेंट को सोनोग्राफी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisment

खबर अपडेट हो रही है...

Sonography date after delivery date Sanjay Gandhi Hospital Rewa Rewa NEWS
Advertisment
चैनल से जुड़ें