/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/Rewa-News-2.webp)
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर 2 बच्चों के साथ टमस नदी में छलांग लगा दी। घटना (Rewa News) में पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं बेटी की तलाश जारी है। घटना गुरुवार रात 9.30 बजे सोहागी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल की है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1837046825494192611
उत्तर प्रदेश में मिला पिता का शव
घटना (Rewa News) की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और SDRF की टीम पहुंची। युवक सुनील मांझी उम्र 31 साल पिता राम निहोर मांझी निवासी पैरा टोला छिवलहिया का शव करीब सुबह 9 बजे नदी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मिला।
इसके बाद बेटा पुष्पराज मांझी उम्र 4 साल पिता सुनील मांझी का 10.30 बजे मिला। वहीं बेटी की तलाश अभी जारी है। पुल पर युवक की बाइक खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि सुनील ने 6 महीने पहले कर्ज लिया था, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/Rewa-News-300x225.webp)
ये खबर भी पढ़ें: MP Rewa News: रीवा में 94 साल के बुजुर्ग ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति! जानें हैरान कर देने वाला मामला
बच्चों को ड्रेस दिलाने का कहकर निकला था घर से
सुनील के पिता राम निहोर मांझी के मुताबिक, बेटा दोनों बच्चों को साथ लेकर बाइक से घर से निकला था। वह दोनों बच्चों को स्कूल ड्रेस दिलाने की बात कहकर घर से गया था।
रात 9 बजे तक जब वह वापस नहीं आया, तो बहू पूजा देवी ने फोन लगाया था, जिस पर सुनील ने थोड़ी देर से घर आने की बात कही थी। करीब आधे घंटे के बाद फिर से फोन किया तो सुनील ने फोन ही नहीं उठाया। फिर रिश्तेदार संदीप मांझी को फोन लगाकर ये बात बताई।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/Rewa-News-3-300x169.webp)
पुल पर खड़ी मिली बाइक
संदीप ने भी सुनील को कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसने बताया कि उसकी बाइक टमस नदी (Tamas River) पर बने राजापुर पुल खड़ी है। बाइक में चाबी भी लगी है।
मोबाइल भी रखा है, लेकिन सुनील नहीं दिखा। हम राजापुर पुल पहुंचे और आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
ये खबर भी पढ़ें: Rewa News: मऊगंज में 2 रूपए किलो खरीदा जा रहा गोबर, जानें क्या है योजना
नदी में 20 किलोमीटर दूर मिला शव
गुरुवार रात को अंधेरा होने की वजह से नदी में ज्यादा तलाश नहीं की जा सकी। शुक्रवार की सुबह SDRF और पुलिस की टीम ने नदी में सर्चिंग शुरू की।
थाना प्रभारी पवन शुक्ला के मुताबिक, पानी ज्यादा होने से नदी का बहाव बहुत तेज है। सुनील का शव बहकर उत्तरप्रदेश चला गया। वहीं पुल से थोड़ी दूर पुष्पराज का शव मिला। हालांकि बच्ची की तलाश में अभी टीम जुटी हुई है। घटना (Rewa News) के पीछे कर्ज की बात सामने आ रही है।
6 महीने पहले लिया था लोन
राम निहोर के मुताबिक, सुनील पैशे से किसान था। उसने अपने परिवार और रिश्तेदारों का एक समूह बनाया था, जिसमें सभी लोग पैसा इकट्ठा करते थे।
कभी जरूरत पड़ने पर कोई भी लोन ले सकता था। सुनील ने 6 महीने पहले समूह से लोन लिया था। इसके अलावा पिकअप भी खरीदी थी। उसके लोन की किस्तें भी चल रही थीं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें