Advertisment

Republic Day Violence : प्राथमिकियों में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस जारी करेगी ‘लुक आउट’ परिपत्र

Republic Day Violence : प्राथमिकियों में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस जारी करेगी ‘लुक आउट’ परिपत्र

author-image
Bansal News
Republic Day Violence : प्राथमिकियों में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस जारी करेगी ‘लुक आउट’ परिपत्र

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ‘लुक आउट’ (Delhi Police Look Out) परिपत्र जारी करेगी।

Advertisment

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं (Farmer Leaders) से उनका पासपोर्ट जमा कराने के लिए भी कहा जाएगा।

गृह मंत्रालय (Home Ministry) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में हुई सिलसिलेवार बैठकों के बाद यह निर्णय लिए गए। अधिकारी ने कहा कि शाह लगातार दिल्ली (Delhi) की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उन्होंने बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह भी बैठकें की।

उन्होंने कहा कि आरोपी किसान नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। एक आरोपी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए उसके विरुद्ध लुक आउट परिपत्र जारी किया गया है।

Advertisment

दिल्ली पुलिस ने 25 प्राथमिकियां दर्ज की हैं जिनमें केंद्र सरकार (Central Government) से बातचीत में शामिल 40 किसान नेताओं में से 30 से अधिक के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी भी शामिल है। बाहरी दिल्ली में समयपुर बादली पुलिस थाने में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के छह प्रवक्ताओं समेत किसान संगठनों के 37 नेताओं के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस ‘लुक आउट’ गणतंत्र दिवस हिंसा Republic Day Violence Updates Republic Day Violence News Today Republic Day Violence News Republic Day Violence Latest Updates Republic Day Violence Action Republic Day Violence Republic Day 2021 Republic Day india news India Hindi News Delhi Police Latest News delhi police Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें