Advertisment

MP: सीएम शिवराज ने रीवा में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

MP: सीएम शिवराज ने रीवा में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंRepublic Day Celebration in Madhya Pradesh CM Shivraj unfurls national flag in Rewa Shivraj Speech on Republic Day

author-image
Sonu Singh
MP: सीएम शिवराज ने रीवा में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Image Source: Twitter@CMO Madhya Pradesh

Republic Day Celebration in Madhya Pradesh: आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मध्य प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस की धूम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में (Shivraj Singh Chouhan in Rewa) तिरंगा फहराया। सीएम ने परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित किया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सीएम शिवराज कल ही रीवा पहुंच गए थे।

Advertisment

सीएम शिवराज ने कहा, आज मैं उन सभी कोरोना योद्धाओं Corona Warriors को भी प्रणाम करता हूं जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्र को सर्वोपरि रखा और समाज की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। हमारा महान राष्ट्र जो सबके मंगल की कामना करता है, आज प्रगति और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमें पीएम मोदी के नेतृत्व पर गर्व है, जिन्होंने आपदा को अवसर में बदला और देश को COVID19 जैसी गंभीर समस्या से बाहर निकाला।

Advertisment

सीएम शिवराज ने कहा, 'जब मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रदेश पर कोरोना का संकट मंडरा रहा था। इससे निपटने की कोई व्यवस्था नहीं थी। हमने बिना अवकाश लिए लगातार जनता की सेवा में सारी व्यवस्थाएं बनाई। आप सभी के सहयोग से हम कोरोना को समाप्त करने जा रहे हैं। कोरोना में हमारे जो श्रमिक भाई-बहन बाहर थे, हम उनको वापस लेकर आये। श्रमिकों के लिए नि:शुल्क राशन की व्यवस्था की और ऐसे चुनौती के समय में मनरेगा और रोजगार सेतु के माध्यम से रोजगार प्रदान करने का काम किया।'

रीवा में संबोधन से पहले सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। सीएम ने लिखा, 'इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि प्रदेश और देश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए अपनी सम्पूर्ण शक्ति तथा ऊर्जा के साथ अपने-अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। प्राण-प्रण से देश की सेवा करेंगे।'

Advertisment

वहीं 31 जिला मुख्यालयों पर मंत्रिपरिषद के सदस्य जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सीएम के संदेश का वाचन किया गया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में, गोपाल भार्गव ने सागर में, तुलसी सिलावट ने इंदौर में और भूपेंद्र सिंह ने जबलपुर में झंड़ावंदन किया। भोपाल में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा झंडा फहराया।

Advertisment

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया भोपाल

— DD News MP (@DDNewsMP1) January 25, 2021

Republic Day Celebration in MP Republic Day Celebration in Madhya Pradesh Republic Day 2021 Republic Day MP Republic Day Celebration madhya pradesh CM Shivraj unfurls national flag CM Shivraj Speech on Republic Day CM Shivraj in Rewa cm shivraj Bansal News bansal 72nd Republic Day
Advertisment
चैनल से जुड़ें