Advertisment

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार क्या है खास? जानें गेस्ट, झांकियों और सुरक्षा की पूरी डिटेल्स

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार तीनों सेनाओं की एक ही झांकी होगी, साथ की समारोह में मुख्य अथिति इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं। समारोह सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा

author-image
BP Shrivastava
Republic Day 2025

Republic Day 2025: भारत 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न शुरू हो गया है। इसके अलावा हर बार की तरह इस साल भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। गणतंत्र दिवस की परेड रविवार, 26 जनवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। आइए जानतें हैं इस बार की परेड के कार्यक्रम, झाकियों, चीफ गेस्ट, थीम और सुरक्षा की जानकारी-

Advertisment

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम (Republic Day 2025 Theme)

गणतंत्र दिवस 2025 मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती हुई शानदार परेड निकाली जाएगी। इस बार यानी 76वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ है।

बता दें कि इस बार की परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। परेड की शुरुआत 300 कलाकार करेंगे। इस बार परेड में 31 झांकियां, 18 मार्चिंग कंटिजेंट और 15 बैंड शामिल होंगे। परेड में कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार प्रस्तुति देंगे।

पहली बार तीनों सेना की होगी एक झांकी

इतिहास में पहली बार देश की तीनों सेनाओं यानी थलसेना (Indian Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air force) की एक ही झांकी होगी। परेड में पहली बार सेना के तीनों अंगों की अलग-अलग झांकी नहीं निकाली जाएगी। देश की सेनाओं की संयुक्त झांकी निकालने का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और समझ को बढ़ावा देना है।

Advertisment

राज्यों की विरासत दर्शाएंगी झांकियां, MP की झांकी में कूनो नेशनल पार्क

पगणतंत्र दिवस 2025 परेड में बिहार, मध्य प्रदेश, UP, आंध्र-प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, और झारखंड सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा बिहार की झांकी में नालंदा की विरासत और MP की झांकी में कूनो नेशनल पार्क दिखाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों की झांकिया भी समारोह की शोभा को बढ़ाएंगी।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट

[caption id="attachment_745116" align="alignnone" width="969"]publive-image इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मुख्य अथिति हैं।[/caption]

गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बार पहली बार इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने थे।
ये भी पढ़ें: Indian Army की डेयरडेविल्स ने रचा इतिहास, सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का बनाया World Record

Advertisment

बेहद सख्त सुरक्षा के इंतजाम

गणतंत्र दिवस 2025 समारोह स्थल पर एंटी-ड्रोन (Anti Drone) प्रणाली लगाई गई है। अतिथियों को QR कोड के जरिए एंट्री दिया जाएगा। सेना के हेलिकॉप्टर गश्त करेंगे। इसके अलावा, NSG कमांडो, दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां और DRDO के वैज्ञानिक भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और अन्य उड़ान उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही 14 कमांडो वाहन ‘पराक्रम’ की तैनाती भी की गई है। राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से ज्यादा कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। FRS सिस्टम वाली गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।

सुबह 3 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली मेट्रो ने खास तैयारी की है। 26 जनवरी 2025 को सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं सुबह 3:00 बजे से शुरू करेगी, ताकि लोग कर्तव्य पथ पहुंचकर गणतंत्र दिवस समारोह देख सकें। DMRC ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: इंदौर के नाम बड़ी उपलब्धि: World की Top वेटलैंड सिटी की List में शामिल, जानें क्या है Wetland शहरों का महत्व

Advertisment

छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद, बाकी दिन के लिए नॉर्मल टाइम टेबल को फॉलो किया जाएगा।

एक अप्रैल से लागू होगी UPS: जानें इस पेंशन योजना से सरकारी कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

Unified Pension Scheme

Unified Pension Scheme: एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को लेकर केंद्र सरकार ने शनिवार, 24 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। हालांकि, इसे कर्मचारी संगठनों ने इसे बड़ा झटका बताया है। नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन सकीम भारत के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि सरकार ने बजट से पहले अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने कहा कि यूपीएस में 25 साल की सेवा के बाद ही वीआरएस मिलेगा। इतना ही नहीं, इसके बाद कर्मचारी को पेंशन के लिए 60 साल की आयु तक इंतजार करना होगा। यदि कोई कर्मचारी 45 साल की आयु में रिटायरमेंट लेता है तो उसे पेंशन के लिए 15 साल का इंतजार करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Republic Day 2025 Parade Theme Chief Guest Republic Day 2025 Parade time
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें