Advertisment

Republic Day 2023 : PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- हम एकजुट होकर आगे बढ़ें

Republic Day 2023 : PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- हम एकजुट होकर आगे बढ़ें Republic Day 2023: PM Modi congratulated Republic Day, said- let us move forward unitedly sm

author-image
Bansal News
Republic Day 2023 : PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- हम एकजुट होकर आगे बढ़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए देशवासी एकजुट होकर आगे बढ़ें।भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Advertisment

इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।’’ मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतह अल सीसी इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता, सांस्‍कृतिक विविधता, आत्‍मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और नए भारत के उदय का प्रदर्शन किया जायेगा।भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

लाइव अपडेट्स रूस यूक्रेन युद्ध रिपब्लिक-डे परेड रिपब्लिक डे 2023 रिपब्लिक डे पाकिस्तान गणतंत्र दिवस परेड गणतंत्र दिवस 2023 गणतंत्र दिवस कोरोना वायरस why 26 january is celebrated as republic day ukraine russia ukraine war Russia republic day year Republic day parade republic day in hindi Republic Day 2023 Republic Day rahul gandhi Pakistan narendra modi Indian Army how is republic day celebrated in india first republic day Daily News Updates coronavirus Congress Breaking News bjp 74th republic day 26 january republic day
Advertisment
चैनल से जुड़ें