Advertisment

Renu Bhatia Statement: महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान ! होटल रूम्स में 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जाती लड़कियां

लड़कियों को लेकर ऐसी बात कह दी जो चर्चा में आई है। यहां पर वे एक कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं।

author-image
Bansal News
Renu Bhatia Statement: महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान ! होटल रूम्स में 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जाती लड़कियां

Haryana Women Commission Chairperson Statement:  हाल ही में हरियाणा की महिला अध्यक्ष रेनू भाटिया का बयान चर्चा में सामने आया है जिसमें उन्होंने लड़कियों को लेकर ऐसी बात कह दी जो चर्चा में आई है। यहां पर वे एक कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं।

Advertisment

जानिए क्या दिया बयान

यहां पर कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न का जिक्र छेड़ते हुए लड़कियों के बारे में दिए बयान में रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल रेप और छेड़छाड़ के मामलों में लड़कियों का एक ही बयान सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। वो बताती हैं कि पहले एक लड़के से उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद एक दिन वह उन्हें होटल ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद बुरा काम किया और वीडियो बना लिए और फिर बार-बार ब्लैकमेल करने लगा। यहां पर क्या लडकियां होटल रूम्स में 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जातीं। उन्हें भी यह पता होता है। इसलिए उन्हें सोचना चाहिए कि जिस जगह पर वह जा रही हैं। वहां दोस्ती में उनके साथ बुरा भी हो सकता है।

मॉडर्न कपड़ों पर कही बात

यहां पर रेनू भाटिया ने लड़कियों के कपड़े और मॉडर्न चलन को लेकर कहा कि, आजकल 12 वीं की लड़कियों और लड़कों के कॉलेज पहुंचते जैसे पंख निकल जाते है कि, जाने वे कॉलेज आ गए तो उन्हें क्या मिल गया। लड़कियों को लगता है कि अब स्कूल ड्रेस से छुट्टी हो गई है, अब कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडल कपड़े पहनों, कहीं भी जाओ और कुछ भी करो। और लड़कों को लगता है कि अब बस्ते का काम खत्म। अब सिर्फ बाइक घुमाओ। इधऱ लिव-इन-रिलेशनशिप कानून पर कहा कि, लिव-इन-रिलेशन कानून की वजह से कहीं न कहीं परिवार भी टूटते हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और बदलाव करने की जरूरत है।

Advertisment

Renu Bhatia Oyo hotal OYO Kaithal news Haryana Womens Commission Haryana NEWS
Advertisment
चैनल से जुड़ें