Advertisment

MLA Devendra Yadav Arrest Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड हो रही खत्‍म

MLA Devendra Yadav Arrest Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड हो रही खत्‍म

author-image
Sanjeet Kumar
MLA Devendra Yadav Arrest Case

MLA Devendra Yadav Arrest Case

MLA Devendra Yadav Arrest Case: छत्‍तीसगढ़ भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में अरेस्‍ट किया है। पुलिस ने पहले तीन दिन की रिमांड ली थी। इसके बाद कोर्ट से सात दिन की रिमांड पर विधायक को लिया था। इसके बाद फिर सात दिन की रिमांड बढ़ाकर 3 सितंबर तक कोर्ट ने पुलिस को सौंपा था। आज रिमांड खत्‍म हो रही है। विधायक की आज कोर्ट में पेशी है।

Advertisment

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Arrest Case) की आज कोर्ट में पेशी है। पिछली बार हुई सुनवाई के दौरान देवेंद्र यादव को जेल से ही वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं आज फिर पेशी है।

10 जून को हुई थी बलौदाबाजार में हिंसा

बता दें कि जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के मामले में 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान भीड़ हिंसक हो गई और कलेक्‍ट्रेट और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में कई लोगों को अरेस्‍ट भी किया गया है। इसी मामले में भीड़ को उकसाने के आरोप में देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Arrest Case) को 17 अगस्‍त को अरेस्‍ट किया गया था। इसके बाद से वे जेल में बंद और रिमांड पर हैं।

प्रदर्शन से पहले दिखे थे एमएलए

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार हिंसा से पहले और कलेक्‍ट्रेट के घेराव से पहले प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कलेक्‍ट्रेट घेराव से पहले हुई सभा में देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Arrest Case) दिखाई दिए थे। इसके चलते उन पर भीड़ को उकसाने के आरोप लगे हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: स्‍वाइन फ्लू से दुर्ग जिले में एक और मौत; राहत की बात दो दिनों से नहीं मिला कोई मरीज, 13 का इलाज जारी

हिंसा में 12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

बलौदाबाजार (MLA Devendra Yadav Arrest Case) हुई हिंसा के दौरान कलेक्ट्रेट में आगजनी हुई थी। इस दौरान 240 से ज्‍यादा वाहनों को फूंक दिया गया था। इस दौरान 12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान सरकार को हुआ था। इस मामले में 179 से ज्‍यादा लोग अरेस्‍ट हो चुके हैं। बता दें कि 15 जून के आसपास सतनामी समाज के धार्मिक स्‍तंभ को नुकसान पहुंचाने के बाद समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसमें समाज के संगठनों के अलावा कई संगठन भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: CM विष्णुदेव साय आज लेंगे BJP की सदस्यता, किरण सिंह देव दिलाएंगे सदस्यता

Advertisment
Remand MLA Devendra Yadav MLA Devendra Yadav hindi news chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news CG Congress Bansal News Balodabazar Violence Case balodabazar hinsa case
Advertisment
चैनल से जुड़ें