Advertisment

Sawan 2024 Date: इस दिन से शुरु हो रहा सावन का पवित्र महिना, इस बार सावन में होंगे 5 सोमवार, आज ही जान ले डेट

Sawan 2024 Date: सावन का महीना सबसे पवित्र म‍हीना माना जाता है। इस महीने में देवों के देव महादेव का विशेष महत्‍व माना जाता है।

author-image
Aman jain
Sawan 2024 Date: इस दिन से शुरु हो रहा सावन का पवित्र महिना, इस बार सावन में होंगे 5 सोमवार, आज ही जान ले डेट

Sawan 2024 Date: सावन का महीना सबसे पवित्र म‍हीना माना जाता है। इस महीने में देवों के देव महादेव का विशेष महत्‍व माना जाता है।

Advertisment

सावन के महीने में पूरे भारत के कोने-कोने में महाकाल की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की अराधना की जाती है और भगवान शिव के लिए भक्‍त व्रत रखते हैं।

लोगों की ऐसी मान्‍यता होती है कि इस महीने में व्रत व अराधना करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और भक्‍तों की मनोकामना को पूरा करते हैं।

इस बार सावन में 6 अगस्‍त, मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा है और इस दिन माता पार्वती की पूजा की जाएगी।

Advertisment

मौसम के हिसाब से भी सावन का महीना बहुत ही सुहाना होता है क्योंकि इस दौरान चारों तरफ बारिश होती है और हरियाली छा जाती है।

publive-image

2024 में कब से शुरु हो रहा है सावन

इस साल 2024 में सावन का पवित्र और पावन महीना 22 जुलाई 2024 से हो रहा है। इस पूरे महीने में भक्तगण शिव भक्ति में लीन रहते हैं।

भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए सावन का महीना अति उत्तम माना जाता है।

Advertisment

इसी के साथ भक्‍त सावन के महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं।

इस पवित्र महीने का पहला सावन सोमवार का व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा। इस बार  सावन में पांच सोमवार व्रत रहेंगे।

सावन का महीना 19 अगस्त को खत्म होगा, इसी दिन आखिरी सावन सोमवार का व्रत भक्‍तों के द्वार रखा जाएगा।

Advertisment

इस सावन में जानें किस दिन है सोमवार व्रत

1. पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024

2. दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024

3. तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024

4. चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024

5.पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024

यह भी पढ़ें-Jamun Drink Recipe: सिगरेट पीने की आदत छुड़ाएगा पहली बारिश में पका हुआ ये फल, जानिए इससे कैसे करें ड्रिंक तैयार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें