Advertisment

इंडोनेशिया में राहत एवं बचाव कार्य जारी, खराब सड़कों और उपकरणों की कमी के चलते पेश आ रही दिक्कतें

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

ममूजू (इंडोनेशिया) 16 जनवरी (भाषा) इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रायद्वीप में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद शनिवार को बचावकर्मियों को क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पुलों, बिजली गुल होने तथा भारी उपकरणों की कमी के बीच राहत कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

बृहस्पतिवार मध्यरात्रि आए भूकंप के कारण अब तक कम से कम 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख सैदर रहमानिया ने कहा कि भूकंप से बुरी तरह प्रभावित ममूजू शहर में लगभग 10 स्थानों में चल रहे बचाव अभियानों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है, जहां अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है।

शुक्रवार देर रात भोजन, तंबू, कंबल और अन्य जरूरी सामान लेकर मालवाहक विमान जकार्ता में उतरे। ये सामान अस्थायी आश्रयों में वितरित किए जाएंगे। इस बीच, हजारों ने लोगों ने भूकंप के बाद आने वाले झटकों और सुनामी की आशंका के डर से खुले आसमान के नीचे रात गुजारी।

Advertisment

राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि ममूजू में 34 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

एपी

जोहेब पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें