Advertisment

Farmers Protest: किसान गिरफ्तारी को लेकर MP विधानसभा में हंगामा, दिल्ली जा रहे कर्नाटक के 70 किसानों को पुलिस ने भेजा उज्जैन

Farmers Protest: किसान गिरफ्तारी को लेकर MP विधानसभा में हंगामा, दिल्ली जा रहे कर्नाटक के 70 किसानों को पुलिस ने भेजा उज्जैन।

author-image
Preetam Manjhi
Farmers Protest: किसान गिरफ्तारी को लेकर MP विधानसभा में हंगामा, दिल्ली जा रहे कर्नाटक के 70 किसानों को पुलिस ने भेजा उज्जैन

हाइलाइट्स

  • किसानों की गिरफ्तारी को लेकर MP विधानसभा में विपक्ष का हंगामा।
  • दिल्ली जा रहे कर्नाटक के 70 किसानों को पुलिस ने भेजा उज्जैन।
  • विधान सभा में कांग्रेस विधायकों ने किसानों को लेकर किया हंगामा।
Advertisment

Farmers Protest: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज MP विधानसभा तक पहुंच गई है। किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे कर्नाटक के 70 किसानों को उज्जैन ले जाया गया है।

आपको बता दें, कि ये वही किसान हैं, जिन्हें सोमवार रात भोपाल रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन से उतार लिया गया था। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर किसानों ने नारेबाजी की। यहां से पुलिस सभी को वैन में शिप्रा नदी के घाट लेकर पहुंची।

कर्नाटक के किसान नेता परशुराम के अनुसार, हम किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली (Farmers Protest) जा रहे थे। भोपाल पुलिस ने हमें सोमवार तड़के 3 बजे जबरदस्ती ट्रेन से उतार लिया। हमसे कहा कि कर्नाटक वापस जाओ, जब हमने  मना किया कि हम वापस नहीं आएंगे, हम दिल्ली जाएंगे। आज हम लोगों को ट्रेन में बैठाकर उज्जैन ले आए।

Advertisment

कर्नाटक के 70 किसान नेताओं में 25 महिलाएं भी हैं।

संबंधित खबर:Kisan Andolan Live Update: किसानों रोकने के लिए दागे गए आंसू गैस के गोले, किसान नेता बोले- हम सरकार के साथ बातचीत को तैयार

   विधान सभा में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। गांधी प्रतिमा के सामने की नारेबाजी भी की।

   विपक्ष ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

कांग्रेस ने MSP समेत किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। केंद्र और राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा, बीजेपी सरकार अन्नदाता पर अत्याचार कर रही।

Advertisment

   सुरक्षाकर्मियों ने छीने बैनर-पोस्टर

सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस विधायकों से बैनर, पोस्टर छीन लिए। सदन के अंदर नहीं ले जाने दिए। किसान नेताओं की गिरफ्तारी, सरकारी किताबों को कचरे में फेंके जाने पर कांग्रेस विधायक हंगामा कर रहे थे।

उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लैटफार्म-2 पर सभी ने नाश्ता किया।

   कमलनाथ बोले- सरकार MSP पर विचार करे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, MSP सबसे बड़ी चीज है। किसानों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। तो वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मामले में X पर लिखा, कि BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से इतने क्यों घबरा रहे हैं?

मोदी गारंटी के अंतर्गत किसान आंदोलन खत्म करने के लिए जो वादे किए थे, पूरे नहीं हुए हैं। इसके लिए यह आंदोलन आज दिल्ली (Farmers Protest) में हो रहा है। वादे पूरे करो। MSP हमारा अधिकार है, लागू करो। मोदी जी, आपकी गारंटी का सवाल है।

Advertisment

रेलवे स्टेशन से उज्जैन पुलिस सभी किसानों को वैन में शिप्रा नदी के तट ले गई।

संबंधित खबर:Bharat Jodo Nyay Yatra: अंबिकापुर में न्याय यात्रा, Rahul ने मोदी सरकार पर बोला हमला

   दिल्ली में बैरिकेडिंग, टिकरी बॉर्डर सील

दिल्ली में आज किसानों का आंदोलन है। चंडीगढ़ में 12 फरवरी की रात साढ़े 5 घंटे चली मीटिंग में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई।

इसके बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है।इस आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के बॉर्डर सील हैं। बता दें, कि हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद है।

15 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ ही हरियाणा और दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर भी सील कर दिए गए हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग की गई है। इतना ही नहीं यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगा दी है।

hindi news Bansal News MP news Farmers Protest News ujjain news 70 farmers arrest farmer arrest
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें