Advertisment

Redmi Note 11T: आसान क्विज से जीत सकते हैं यह धांसू फोन, इस तारीख को होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का मिलेगा कैमरा

Redmi Note 11T: आसान क्विज से जीत सकते हैं यह धांसू फोन, इस तारीख को होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का मिलेगा कैमरा redmi-note-11t-this-cool-phone-can-win-with-easy-quiz-will-be-launched-on-this-date-will-get-50-megapixel-camera

author-image
Bansal News
Redmi Note 11T: आसान क्विज से जीत सकते हैं यह धांसू फोन, इस तारीख को होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का मिलेगा कैमरा

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना Redmi Note 11T फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 30 नवंबर को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। यह फोन कंपनी पिछले महीने ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को भारतीय बाजार में उतारने से पहले कंपनी ने Amazon India के साथ करार किया है। इस फोन के प्रमोशन के लिए कंपनी की तरफ से एक क्विज भी चलाया जा रहा है। इस क्विज के तहत ग्राहकों को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद इस क्विज में आसान सवालों के जवाब देने होंगे। सवालों से सही जवाब देने पर विनर्स को यह फोन फ्री में दिया जाएगा। Xiaomi काफी आक्रामक तरीके इस स्मार्टफोन का प्रचार भी कर रही है। क्विज का हिस्सा बन कर ये फोन आप जीत सकते हैं। इसके लिए ऐमेजॉन इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisment

ये रहेंगे फीचर्स...
बता दें कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना Redmi Note 11T फोन एक महीने पहले चीन में लॉन्च कर दिया है। इस कारण इस फोन की डिटेल्स पहले ही बाजार में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जएगी और इसके साथ 90Hz फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जा रहा है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 चिपसेट टेक्नोलॉजी के तहत बाजार में उतारा जा रहा है। Redmi Note 11T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा देने की जानकारी मिल रही है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी ग्राहकों के लिए दिया जा रहा है। Redmi Note 11T में 5,000mAh की बैटरी मिलने की भी जानकारी सामने आ रही है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इस फोन में कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। भारत में शाओमी के रेडमी नोट सीरीज काफी पॉपुलर है। इसकी वजह ये है कि ये स्मार्टफोन आम तौर पर वैल्यू फॉर मनी होते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से कंपनियों ने लगातार अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों बढ़ोत्तरी की है। इसी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस फोन की अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Xiaomi Redmi redmi note 11 redmi note 11 5g redmi note 11 pro redmi note 11 pro camera redmi note 11 pro max redmi note 11 pro plus redmi note 11 pro plus review redmi note 11 pro plus unboxing redmi note 11 pro review redmi note 11 pro unboxing redmi note 11 review redmi note 11 unboxing redmi note 11t redmi note 11t 5g redmi note 11t unboxing xiaomi 11t Xiaomi Mi 11 xiaomi redmi xiaomi redmi note 11 xiaomi redmi note 11 pro
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें