Advertisment

Weather Update Today: देश के 8 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव की समस्या सामने आई। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

author-image
Bansal news
Weather Update Today: राजस्थान-गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव की समस्या सामने आई। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावनाओं के बीच प्रदेश के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, 15 सितंबर से पूर्वी यूपी की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में बारिश में कमी हो सकती है और 16 सितंबर तक किसी भी जगह पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना नहीं जताई गई है।

Advertisment

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में अगले पांच दिन बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते गर्मी के तेवर भी थोड़ा नरम ही रहेंगे। वहीं, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

दिन में धूप खिली रहीलगातार कई दिन हुई बारिश के चलते मौसम में अभी नमी बरकरार है। इसके चलते तापमान में बहुत ज्यादा तेजी से इजाफा नहीं हुआ है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 93 से 64 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 8 से 12 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

Advertisment

हिमाचल प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ते ही पहाड़ तपने लगे हैं। माैसम साफ रहने से यहां के 11 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। केलंग का तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

बादल छंटते ही सूरज चमकने पर राजधानी शिमला में गर्मी बढ़ गई है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश न होने से मैदानी छेत्रों में लोगों  को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हरियाणा का मौसम

बीते मंगलवार को हरियाणा में बारिश हुई थी। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Advertisment

उत्तर भारत में बारिश के आसार

उत्‍तर प्रदेश बुधवार को बिजली गिरने की घटनाओं में इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर, कोटा, गुना, अंबिकापुर, बालासोर से होकर पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। यह विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल तक फैला है।

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण भारी वर्षा नहीं होगी। इस दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पटना व आस-पास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। गत 24 घंटों के दौरान भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सिवान, शिवहर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पटना के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भभुआ के रामपुर में 32.6 मिमी और पटना के श्रीपालपुर में 2.4 मिमी वर्षा हुई। मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहे।

imd weather, weather update, mausam ka haal, mausam ki jankari, weather news, weather news hindi, aaj ka mausam, mausam ki khabar in hindi

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Bharatpur Bus Accident: ट्रेलर ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में 11 यात्री शिकार

MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ कम दबाव का क्षेत्र, आज होगी भारी बारिश, क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Ujjain Mahakal : UP सीएम योगी आदित्य नाथ आज आएंगे MP, उज्जैन महाकाल के करेंगे दर्शन

Aaj Ka Panchang: सिद्ध योग, सूर्य-चंद्रमा सिंह में, ये समय आपके लिए होगा शुभ, पढ़ें आज का पंचांग

weather update weather news aaj ka mausam mausam ki jankari mausam ka haal IMD weather Weather News Hindi mausam ki khabar in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें