Advertisment

कर्नाटक से आगे बढ़ा मॉनसून: बेंगलुरु में बारिश ने 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, एक दिन में 111.1 मिमी बारिश

Record Breaking Rain in Bengaluru: कर्नाटक से आगे बढ़ा मॉनसून, बेंगलुरु में बारिश ने 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, 2 जून को हुई 111.1 MM बारिश

author-image
BP Shrivastava
कर्नाटक से आगे बढ़ा मॉनसून: बेंगलुरु में बारिश ने 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, एक दिन में 111.1 मिमी बारिश

बेंगलुरु में 2 जून को जबरदस्त बारिश हुई। यहां रविवार को 111.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसने जून में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisment

Record Breaking Rain in Bengaluru: बेंगलुरु में 2 जून को जबरदस्त बारिश हुई। यहां रविवार को 111.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसने जून में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत मौसम विभाग (IMD) बेंगलुरु के वैज्ञानिक एन पुवियारासन ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि 2 जून 2024 को जून में 133 वर्षों में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई।

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि 1 जून और 2 जून को हुई बारिश 140.7 मिमी जून के मासिक औसत से अधिक थी।

उन्होंने बताया जून में सबसे अधिक एक दिन की बारिश 16 जून, 1891 को दर्ज की गई थी।

इस बारिश से लोगों के कई मुशिकलों को सामना करना पड़ा, हालांकि गर्मी से राहत जरूर मिली।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1797657027780735355

मेट्रो ट्रैक पर गिरा पेड़

तेज बारिश के बाद जयनगर के निवासियों ने सोशल मीडिया पर गिरे पेड़ों की तस्वीरें पोस्ट कीं।

वहीं ट्रिनिटी मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया, जिससे रविवार रात यात्रियों को परेशानी हुई।

गिरे पेड़ों के अलावा, सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश की वजह से बेंगलुरु ठप सा हो गया।

Advertisment

बेंगलुरु ठप सा हो गया।

कर्नाटक के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बेंगलुरू मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक में आगे बढ़ गया है और 5 जून तक कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा, तटीय कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कोप्पल और विजयपुरा

और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बल्लारी, बेंगलुरु (ग्रामीण और शहरी), चिक्काबल्लापुरा, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, हासन, मैसूर, तुमकुरु में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

खबर अपडेट हो रही है...

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें