Advertisment

Work From Home during Periods: सरकारी कर्मचारी महिलाओं को बड़ी राहत ! पीरियड्स के दौरान मिलेगा वर्क फॉर्म होम

राजस्थान में सरकारी कर्मचारी महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

author-image
Bansal News
Work From Home during Periods: सरकारी कर्मचारी महिलाओं को बड़ी राहत ! पीरियड्स के दौरान मिलेगा वर्क फॉर्म होम

जयपुर। Work From Home during Periods: महिलाओं के लिए जिस तरह से गर्भावस्था के दिन भारी पड़ते है वैसे ही लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी परेशान होना पड़ता और ऑफिस में काम के दौरान पीरियड्स आ जाए तो दिक्कत बढ़ जाती है। इसी कठिनाई को कम करने के लिए राजस्थान में सरकारी कर्मचारी महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

Advertisment

उड़ान योजना के तहत की मांग

आपको बताते चलें कि, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वर्क फॉर्म होम (Work From Home during Periods) की मांग की है। जिसमें कहा कि, छुट्टी की मांग नहीं कर रहे है ई-फाइलिंग का समय चल रहा है तो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है। जिसमें उड़ान योजना के तहत इस मांग को मान लिया जाए।

महिलाओं को राजस्थान में मिलती है ये सुविधाएं

आपको बताते चलें कि, राजस्थान में महिलाओं को पहले से कई सुविधाएं मिल रही है जहां पर महिलाओं का राजस्थान की बसों में 30 प्रतिशत किराया कम लेती है। वहीं पिछले दिनों महिलाओं के लिए 500 गैस वाला सिलेंडर देने की घोषणा की है। बता दें कि, 199 विधानसभा क्षेत्रों में 19 लाख 89,182 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनमें 10 लाख 18,685 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. राज्य में कुल 5 करोड़ 11 लाख 64,685 मतदाता पंजीकृत हैं. जिनमें 2 करोड़ 44 लाख 72,600 महिला मतदाता है. इनमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी है।

Work From Home For Womens Work From Home during Periods udan scheme rajasthan assembly election 2023 rajasthan rahul gandhi latest news in hindi Ashok Gehlot
Advertisment
चैनल से जुड़ें