Advertisment

Mango Shrikhand Recipe: ऐसे तैयार करते है क्रिकेटर रहाणे मैंगो श्रीखंड, बारिश में आप भी करना चाहेगें ट्राई

भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिससे तैयार करना बेहद आसान है।

author-image
Bansal News
Mango Shrikhand Recipe: ऐसे तैयार करते है क्रिकेटर रहाणे मैंगो श्रीखंड, बारिश में आप भी करना चाहेगें ट्राई

Mango Shrikhand Recipe: बारिश के मौसम में अक्सर खान-पान का ख्याल रखना जरूरी होता है ऐसे में आप भी इस मौसम में कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे है तो आपके लिए मैंगो श्रीखंड का टेस्ट कर लेना चाहिए। इसे लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिससे तैयार करना बेहद आसान है।

Advertisment

मुंबई के लोकल फूड्स खाना है पसंद

आपको बताते चलें, अजिंक्य को मुंबई के लोकल फूड के चटकारे लगाना पसंद है। रहाणे का लेटेस्ट वीडियो चर्चित शेफ के साथ आया है जिसमें सामने आए वीडियो में वे बता रहे है कि, आप घर में कैसे आम्रखंड या आम का श्रीखंड कैसे तैयार कर सकते हैं। बता दें, बेहद ही टेस्टी यह डिश दही और आम से तैयार होती है।  इसे खाने से ठंडक भी महसूस होती है. इसे बनाना काफी आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब है।

क्या चाहिए सामग्री

इसे तैयार करने के लिए आपको सामग्री की जरूरत होगी जो इस प्रकार है-

300 ग्राम हंग कर्ड

3 टेबल स्पून पाउडर वाली शुगर

1 चम्मच इलायची पाउडर

थोड़ा सा केसर

1 कप मैंगो प्यूरी mang पिस्ता (गार्निश करने के लिए)

https://www.instagram.com/p/CuUUEfBMZZ-/

कैसे करें तैयार

आपको बताते चलें कि, इस डिश को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले दही को एक सूती कपड़े में डालकर दीवार पर 4 से 5 घंटे के लिए टांग दें। इसके बाद दूसरी तरफ आम की प्यूरी बना लें और इसमें बाकी चीजों को मिलाएं। इलायची पाउडर और केसर को मैंगो प्यूरी में डालने के बाद इसे गाढ़े दही में मिला दें साथ ही आपका आम का श्रीखंड तैयार है। इसे ऐसे ही या फिर गर्मा-गर्म पूरी के साथ खा सकते है।

पढ़ें ये भी- 

Karnataka Budget: कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश, चुनावी गारंटी के लिए इतने रुपये का प्रावधान

Advertisment

Karnatka Rain: कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मैंगो श्रीखंड आम्रखंड Mango Shrikhand recipe Mango Shrikhand easy recipe Kesar Mango famous varieties of mango Amrakhand recipe Amrakhand Ajinkya Rahane Team India Ajinkya Rahane shares recipe of Amrakhand Ajinkya Rahane
Advertisment
चैनल से जुड़ें