Advertisment

RBI Recruitment 2021: रिजर्व बैंक में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

RBI Recruitment 2021: रिजर्व बैंक में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

author-image
News Bansal
RBI Recruitment 2021: रिजर्व बैंक में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

RBI Recruitment 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक रिजर्व बैंक विभिन्न पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इन पदों में असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager, (Official Language), लीगल ऑफिसर (Legal Officer (Grade-B), मैनेजर टेक्निकल सिविल (Manager Technical Civil), असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager Protocol and Security) सहित अन्य पद शामिल हैं।

Advertisment

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 53 पदों पर नियुक्तियां होनी है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://www.rbi.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 फरवरी से आवेदन की प्रक्रीया शुरू हो रही है, जो कि 10 मार्च 2021 तक चलेगी।

इन तारीखों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत- 23 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 10 मार्च 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 10 मार्च 2021
परीक्षा तिथि: 10 अप्रैल 2021

इन पदों पर निकली भर्तियां

असिस्टेंट मैनेजर - 12 पद
लीगल ऑफिसर - 11 पद
मैनेजर टेक्निकल सिविल के - 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर - 5 पद

Advertisment

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

RBI की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री होनी चाहिए। वहीं लीगल ऑफिसर ग्रेड बी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लॉ में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके साथ ही दो सालों का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं मैनेजर टेक्निकल सिविल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ-साथ 3 सालों का अनुभव भी इसी क्षेत्र में होना जरूरी है। वहीं इस नियुक्ति से जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार आरबीआई की आधिकरिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Reserve Bank of India rbi recruitment 2021 RBI Official Language News Manager Technical Civil Manager Assistant Manager notification Legal Officer (Grade-B Legal Officer job Assistant Manager Protocol and Security Assistant Manager
Advertisment
चैनल से जुड़ें