Advertisment

RBI MPC Result: नहीं मिली महंगे-महंगे लोन से राहत, लगातार 10वीं बार भी आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

RBI MPC Meeting Result: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को वर्तमान स्तर पर

author-image
Aman jain
RBI MPC Meeting Result

RBI MPC Meeting Result

RBI MPC Meeting Result: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को वर्तमान स्तर पर बरकरार रखा गया है। यह घोषणा RBI गवर्नर और मौद्रिक नीति समिति (MPC) के चेयरमैन शक्तिकांत दास ने की, जो सोमवार (RBI MPC Meeting) से शुरू हुई MPC की बैठक के फैसलों को शेयर कर रहे थे।

Advertisment

हाल ही में, सरकार ने MPC का पुनर्गठन किया था, जिसमें तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति हुई। पुनर्गठित समिति की यह पहली बैठक (RBI MPC Result) थी। फरवरी 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर बनाए रखा है।

जीडीपी ग्रोथ रेट 6.7% रहने का अनुमान

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही नीतिगत रुख को न्यूट्रल कर दिया गया है।

गवर्नर दास ने यह भी बताया कि पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.7% रहने का अनुमान है, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में कुछ सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- DA Hike: 1 करोड़ कर्मचारियों का बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, कैबिनेट बैठक में लिए जा सकते हैं अहम फैसले, जानें डिटेल

रेपो रेट का आपकी EMI पर प्रभाव

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक हर दो महीने में होती है, जिसमें आरबीआई गवर्नर और 6 सदस्य महंगाई और अन्य नियमों में बदलाव पर चर्चा करते हैं। रेपो रेट का बैंक से लिए गए लोन (जैसे होम लोन, पर्सनल लोन, और ऑटो लोन) के साथ सीधा संबंध होता है। जब रेपो रेट कम होती है।

तो लोन की EMI घट जाती है, जिससे ग्राहकों को आर्थिक राहत मिलती है। इसके विपरीत जब रेपो रेट बढ़ती है तो आपकी EMI भी बढ़ जाती है, जिसका असर आम लोगों पर महंगाई के रूप में पड़ता है।

Advertisment

10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

जैसा कि पहले बताया गया है कि नौ मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठकों के बाद भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 6.5% पर स्थिर बना हुआ है।

इस बार उम्मीद की जा रही थी कि आरबीआई कोई बड़ा निर्णय ले सकता है, खासकर जब अमेरिका (RBI monetary policy today) और अन्य कई देशों ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। हालांकि, आरबीआई ने अपने पूर्व के निर्णयों की तरह ही रेपो रेट को 10वीं बार 6.5% पर बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें- Flipkart Sale: आ गई शानदार बिग शॉपिंग उत्सव सेल, Samsung-Google सहित इन स्‍मार्टफोन्‍स में मिल रही धांसू डील

Advertisment
होम लोन ब्याज दर पर्सनल लोन ब्याज दर कार लोन ब्याज दर आरबीआई रेपो रेट Shaktikanta Das Reserve Bank of India REpo Rate rbi repo rate cut rbi repo rate rbi policy outcome rbi policy rbi october policy RBI October monetary policy rbi mpc meeting RBI MPC RBI monetary policy today RBI Monetary Policy meeting RBI monetary policy RBI Governor Shaktikanta Das RBI Governor RBI rate cut monetary policy interest rate cut Interest Rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें