Advertisment

RBI Assistant Recruitment 2023: आरबीआई आज जारी करेगा 1000 सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना, जानिए भर्ती विवरण

आरबीआई द्वारा सहायक भर्ती के लिए अधिसूचना आज 11 सितंबर 2023 को जारी की जानी है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1000 पदों को भरा जाना है।

author-image
Bansal news
RBI Assistant Recruitment 2023: आरबीआई आज जारी करेगा 1000 सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना, जानिए भर्ती विवरण

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सहायक भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी सोमवार, 11 सितंबर 2023 को जारी की जानी है। आरबीआइ के संचार विभाग द्वारा हाल ही में जारी एक आधिकारिक अपडेट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सहायक-पीवाइ 2023 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1000 पदों को भरा जाना है।

Advertisment

आरबीआइ में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती विवरण:

शैक्षणिक योग्यता

आरबीआइ ने सहायक भर्ती 2023 के लिए जारी आधिकारिक अपडेट योग्यता को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

Advertisment

आयु सीमा

आरबीआइ में सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

पदों की संख्या

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक हजार सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।

Advertisment

इसके बाद इस लिंक पर क्लिक करें।

अब उम्मीदवार एक्टिव किए जाने वाले लिंक से आरबीआइ असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2023 डाउनलोड कर सकेंगे

और दिए गए लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण कर पाएंगे .

और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवारों अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

Advertisment

साथ ही, आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

शुल्क राशि की जानकारी उम्मीदवार आरबीआइ द्वारा जारी की जाने वाली आरबीआइ सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना से ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

Lawyers Protest News: उत्तर प्रदेश के वकील फिर हड़ताल पर, जानें पूरा मामला

MP Election 2023: जन आशीर्वाद यात्रा में दिग्गजों का जमावड़ा, कहां-कौन दिखाएगा हरी झंडी

Aaj Ka Panchang 11 September 2023: सोमवार को परिघ योग में आ रहा है पुष्य नक्षत्र, आज के पंचांग में जाने शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 11 September 2023: सोमवार को परिघ योग में आ रहा है पुष्य नक्षत्र, आज के पंचांग में जाने शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 11 September 2023: सोमवार को परिघ योग में आ रहा है पुष्य नक्षत्र, आज के पंचांग में जाने शुभ मुहूर्त

RBI Assistant Recruitment 2023, RBI Recruitment, आरबीआइ  भर्ती 2023, RBI Notification

RBI Assistant Recruitment 2023 RBI Notification RBI Recruitment आरबीआइ  भर्ती 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें