/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/raw-mango-benefits.jpg)
Kachcha Aam Khane ke Fayde: गर्मियों में आम के सीजन में कच्चा आम हमारे किचेन का एक खास आइटम हो जाता है। चाहे चटनी हो या आम का पन्ना या फिर सलाद या अचार, इसके स्वाद के सभी दीवाने हो जाते हैं। बहुत से लोग कच्चे आम के चीरे को सीधे नमक के साथ चटकारे लेकर खाते हैं। आइए जानते हैं, कच्चा आम खाने के फायदे।
विटामिन का खजाना
कच्चे आम में पके हुए आम की तुलना में अधिक विटामिन A, विटामिन C और फोलेट पाया जाता है। कच्चा आम विटामिन C के लिए एक सबसे अच्छा फल है। सौ ग्राम कच्चे आम में 36.4 मिलीग्राम विटामिन C होता है। विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी के लिए बहुत जरुरी है। इससे कई तरह की बीमारियों से शरीर का बचाव होता है।विटामिन A से भरपूर कच्चा आम आंखों की रौशनी बढ़ाता है। यह स्किन में ग्लो लाता है और उसे शाइनी बनाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/05/raw-mango-benefits-02-859x540.jpg)
साथ ही कच्चे आम में विटामिन K विटामिन मौजूद होता है। सौ ग्राम कच्चे आम में 4.2 माइक्रोग्राम विटामिन K पाया जाता है। विटामिन K से हड्डियों को मजबूत करने में सहायता मिलती है। इस विटामिन के कारण ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है।
खनिज तत्त्व से समृद्ध
जहां तक खनिज तत्त्व की बात है, तो हरा आम इसका एक समृद्ध स्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, तांबा और पोटैशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम और पोटैशियम दिल की कार्यप्रणाली को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।
कच्चे आम के सेवन से वेट लॉस में सहायता मिलती है, क्योंकि इसमें लैक्टोज, फ्रुक्टोज जैसे शुगर बिल्कुल नहीं होते हैं। कार्बोहाइड्रेट भी कम होता है। लिहाजा इसमें कैलोरी भी अधिक नहीं होता है। बता दें कच्चे आम के छिलके में फाइटोकेमिकल होता है, जो प्राकृतिक रूप से फैट बर्नर है। कच्चे आम के ये सभी गुण इसे वजन कंट्रोल करने के लिए एक बेजोड़ फल बनाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत
-- कच्चे आम में मैंगिफेरिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसका ट्राइग्लिसराइड, कोलेस्ट्रॉल और फैटी एसिड के लेवल को बैलेंस रखता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
-- कच्चे आम में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे विशेष एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं।
-- कच्चे आम में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का एक समूह 'पॉलीफेनोल्स' शरीर में सूजन होने से रोकता है और कैंसर होने की आशंका को कम करता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/05/raw-mango-benefits-03-859x540.jpg)
इन समस्याओं और रोगों में भी लाभकारी
-- कच्चे आम में काफी फाइबर यानी रेशा होता है। इसे खाने से कब्ज दूर हो जाती है। यह मधुमेह यानी डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
-- कच्चा आम खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में पाचक एंजाइमों के स्राव की प्रक्रिया तेज होती है। जो जठराग्नि को तेज करता है, फलतः अच्छी भूख लगती है।
-- पाचन बढ़िया तरीके से होता है। साथ ही, एसिडिटी, अपच और मॉर्निंग सिकनेस आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं।
-- कच्चे आम का एंजाइम लिवर की समस्या से राहत देता है। कच्चे आम की चटनी, पन्ना और आग में पकाया हुआ गुदा बेहद फायदेमंद है।
-- आम पन्ना सनस्ट्रोक यानी धूप और लू के प्रभाव को कम करता है। शरीर में पानी कमी यानी डिहाइड्रेशन के लक्षणों में सुधार लाता है।
ये भी पढ़ें:
CG Raigarh Accident: रायगढ़ में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 26 घायल
NBSE 10th 12th Result 2023: आज जारी हुए बोर्ड परीक्षा के परिणाम, जाहिद अहमद लस्कर ने 12th किया टॉप
Former Lok Sabha Speaker Manohar Joshi: बेहोशी हालत में है पूर्व सीएम जोशी, बेटे ने दी जानकारी
Kachcha Aam Khane ke Fayde, Aam Khane ke Fayde, कच्चा आम खाने के फायदे, आम खाने के फायदे
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें