Advertisment

Ravan Dahan: आज राजधानी में होगा रावण दहन, जानें सबसे पहले कहां जलेगा पुतला, सीएम शिवराज सिंह भी होंगे शामिल

Ravan Dahan: आज राजधानी में होगा रावण दहन, जानें सबसे पहले कहां जलेगा पुतला, सीएम शिवराज सिंह भी होंगे शामिल ravan-dahan-ravana-combustion-will-happen-in-the-capital-today-know-where-the-effigy-will-be-burnt-first-cm-shivraj-singh-will-also-be-involved

author-image
Bansal News
Ravan Dahan: आज राजधानी में होगा रावण दहन, जानें सबसे पहले कहां जलेगा पुतला, सीएम शिवराज सिंह भी होंगे शामिल

भोपाल। आज पूरे देश में दशहरा धूम धाम से मनाया जा रहा है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में आज शाम को रावण दहन किया जाएगा। राजधानी में कई स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए आज टीटी नगर समेत कई स्थानों पर पुतला दहन किया जाएगा। राजधानी में करीब 40 बड़ी जगहों पर 700 पुतला फूंकने की तैयारी की गई है। आज शाम को सबसे पहले राजधानी के टीटी नगर में 6 बजे पुतला दहन किया जाएगा। वहीं अशोकागार्डन में रात 10 बजे पुतला फूंका जाएगा। बिट्‌ठन मार्केट में 11 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। यहां शाम को इस पुतले का दहन होगा। वहीं, भोपाल, मध्यप्रदेश समेत देशभर में कोरोना से मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। इस बार पहली बार बिट्टन मार्केट में आतिशबाजी नहीं की जाएगी। इस बार कोरोना थीम पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए हैं। रावण मुंह पर मास्क लगाए हुए हैं, तो राम कोरोना वैक्सीन रूपी तीर चलाएंगे। मकसद, सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है।

Advertisment

छोला ग्राउंड पर शामिल होंगे सीएम शिवराज सिंह...
बता दें कि आज कई जगहों पर रावण दहन किया जा रहा है। छोला रोड पर सीएम शिवराज सिंह भी रावण दहन में शामिल होंगे। यहां रावण का पुतला 51 फीट, कुंभकर्ण का 41 फीट और मेघनाथ का 31 फीट का बनाया गया है। वहीं रावण दहन के समय कोरोना नियमों का पालन करना होगा। कई जगहों पर रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। साथ ही श्री राम के चल समारोह भी प्रतीकात्मकर निकाले जा सकेंगे। हालांकि लोगों को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

रावण दहन की टाइमिंग दशहरा 2021 कोरोना रूपी रावण दहन कब होगा रावण दहन worship done scholar Vijayadashmi vijayadashami 2021 Vijayadashami state Ravanan Dahan 2021 Ravana burning Ravan Vadh 2021 Ravan Dahan Timing Ramlila in Madhya Pradesh Positive COVID-19 organized Durga Puja no burning Ravana here News navratri national news Madhya Pradesh news hindi news Kab hoga Ravan Dehan HPJagran Special HPCommonManIssues Dusshera Celebration Delhi Dusshera Celebration Dussehra Timing Dussehra 2021 Timing Dussehra 2021 durga puja bhopal Durga idol migrant laborer covid19 coronavirus bhopal-jagran-special bhopal Durga puja 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें