Advertisment

WTC : भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार

WTC : भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार ratna-retains-fifth-place-in-wtc-table

author-image
Bansal Desk
WTC : भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार

दुबई। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा शनिवार को जारी नवीनतम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

Advertisment

 डब्ल्यूटीसी के पहले सत्र का उप विजेता भारत

डब्ल्यूटीसी के पहले सत्र का उप विजेता भारत दूसरे चक्र में 49.07 प्रतिशत अंक जीतकर अभी पांचवें स्थान पर चल रहा है।भारत ने डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र में अब तक नौ टेस्ट खेले हैं जिसमें से चार में उसने जीत दर्ज की जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मैच ड्रॉ रहे। सभी टीम के बीच भारत ने अधिकतम 53 अंक जुटाए हैं। भारत को अगले महीने अपने स्थान में सुधार करने का मौका मिलेगा जब टीम दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगी। श्रीलंका की टीम शत प्रतिशत अंक जीतकर तालिका में शीर्ष पर चल रही है। टीम ने मौजूदा चक्र के अपने दोनों टेस्ट जीते हैं। इसके बाद आस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसके 86.66 प्रतिशत अंक हैं। पाकिस्तान 75 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका 50 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर है।   शनिवार को क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 276 रन से हराने वाले गत चैंपियन न्यूजीजैंड ने 12 अंक हासिल किए और टीम 46.66 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर है।

test ranking 2021 india team india wtc rankings team india ranking Team india ranking pak media on india 2022 pak media on india indian cricket team India vs New Zealand India vs England india test ranking today india test ranking 2021 india test ranking india team test ranking 2021 india no.1 in icc ranking india icc ranking 2021 india icc test ranking 2021 new icc test ranking 2021 icc ranking icc latest ranking 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें