Advertisment

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर रतलाम के दंपति फहराएंगे तिरंगा, कैबिनेट मंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर रतलाम के दंपति फहराएंगे तिरंगा, कैबिनेट मंत्री ने किया फ्लैग ऑफ Ratlam's couple will hoist the tricolor on the highest peak of the continent of Africa, the cabinet minister flagged off sm

author-image
Bansal News
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर रतलाम के दंपति फहराएंगे तिरंगा, कैबिनेट मंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

भोपाल। रतलाम के युवा दंपति अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने जा रहे है। रतलाम के ज्योतिषाचार्य, कवि अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर (19341 फीट) तंजानिया पर पर्वतारोहण करेंगे। तिरंगे की शान को बढ़ाएंगे।

Advertisment

आपको बतादें कि इसके लिए रविवार को मध्यप्रदेश शासन की ओर से भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री  इंदरसिंह  परमार तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर द्वारा रतलाम के दंपति को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी पर फहराने के लिए दिया। इस मोके पर मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार भी उपस्थित रहीं।

मेघा परमार ने दी ट्रेनिंग

माउंट एवरेस्ट को फतह करने वालीं मप्र की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार ने आपने अनुभव साझा करते हुए। मेघा परमार के मार्गदर्शन में इस दंपति ने एक वर्ष का शारीरिक दक्षता अभ्यास किया है।

ऐसा इतिहास रचने वाले मप्र के पहले दंपति होगे

रविवार को भोपाल से रवाना हुए दंपति अनुराग चौरसिया एवं सोनाली परमार 13 सितंबर 2022 को माउंट किलिमंजारो पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ऐसा करते ही यह मप्र के पहले दंपति होंगे जो यह इतिहास बनाएंगे। एडवेंचर के क्षेत्र में सक्रिय एक्सप्लोरर कंपनी और द बिग स्टेप एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शोभित नाथ शर्मा ने इनके प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें