Advertisment

रतलाम में सड़क धंसने से हादसा: 10 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहे व्यक्ति की मौत, हड़ताल पर बैठे नगर निगम कर्मचारी

Ratlam News: रतलाम में सड़क धंसने से हादसा, 10 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहे व्यक्ति की मौत, हड़ताल पर बैठे नगर निगम कर्मचारी

author-image
Preetam Manjhi
Ratlam-News

RatlamNews: मध्य प्रदेश के रतलाम से हड़कंप मचा देना वाला मामला सामने आया है, जहां 10 फीट गहरे सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे 2 लोग अचानक सड़क धंसने से दब गए। एक व्यक्ति की मौत, तो वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है।

Advertisment

अचानक सड़क धंसने से हुआ हादसा

बता दें कि घटना रविवार देर शाम की है। कर्मचारी काम करने के लिए 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे। काम करते वक्त अचनाक सड़क धंस गई और दोनों दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई।

वहीं दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नगर निगम (Ratlam News) के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह से ही हड़ताल कर दी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1835577135940939920

मिट्टी और पत्थर में दबे दोनों कर्मचारी

रतलाम के दिलीप नगर के मैन रोड पर मरम्मत का काम चल रहा था। यहां JCB ने पहले से ही गड्ढा खोदा हुआ था। इसी दौरान लोगों ने सीवरेज की लाइन को चोक होने की बात कही थी। इसके बाद निगम के दो कर्मचारी रविवार की शाम करीब 7 बजे 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक से सड़क धंस गई और दोनों कर्मचारी मिट्टी और पत्थर में दब गए।

Advertisment

हादसे में एक की मौत, एक घायल

घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नगर निगम से फायर लॉरी, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव समेत पुलिस बल मौक पर पहुंचा। दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला और हॉस्पिटल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सुनील उम्र 26 साल पिता मुन्नालाल गौहर निवासी शेफी नगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहादुर उम्र 28 साल पिता हेमराज डामोर निवासी हरथल (रावटी) का इलाज चल रहा है।

Ratlam-News

गड्ढे में उतरने से पहले नहीं पहने सुरक्षा के साधन

नगर निगम के कर्मचारी नेता कमल भाटी के मुताबिक, JCB से 10 गहरा 20 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। जब कर्मचारी गड्ढे में उतरे तो एजेंसी ने उन्हें किसी भी तरह के सुरक्षा के साधन नहीं पहनाए थे। अगर हेलमेट और अन्य सुरक्षा के साधन पहने होते तो जान बच सकती थी।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

नगर निगम के कर्मचारियों ने घटना के सामने आने के बाद हड़ताल कर दी है। उन्होंने सोमवार सुबह 10.30 बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मांग है कि सफाई कर्मचारियों को एक करोड़ का मुआवजा परिवार को नौकरी दी जाए। इसके साथ ही नगर निगम में ठेका प्रथा खत्म की जाए।

Advertisment

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव के मुतताबिक, सीवरेज लाइन की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक से सड़क मिट्‌टी धंस गई। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई कर सजा दिलाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम एक्टिव: आज इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सीजन में कोटे से ज्यादा बारिश

एमपी में बीजेपी सांसद के रवैये से परेशान BJP विधायक: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का पार्टी के नेताओं ने किया विरोध

Advertisment
हिंदी खबर रतलाम हादसा खबर रतलाम हादसा रतलाम में सड़क धंसने से मौत रतलाम में धंसी सड़क रतलाम खबर एमपी खबर road caved in ratlam ratlam news ratlam accident news ratlam accident MP news hindi news death due to road collapse in ratlam
Advertisment
चैनल से जुड़ें