Advertisment

Ratlam News : बिना फेरे लिए ही दूल्हा-दुल्हन मेहमानों संग बैठे धरने पर, जानें पूरा मामला

Ratlam News : बिना फेरे लिए ही दूल्हा-दुल्हन मेहमानों संग बैठे धरने पर, जानें पूरा मामला ratlam-news-the-bride-and-groom-sat-on-dharna-with-the-guests-without-turning-around-know-the-whole-matter-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Ratlam News : बिना फेरे लिए ही दूल्हा-दुल्हन मेहमानों संग बैठे धरने पर, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट। दिलजीत सिंह

रतलाम।Ratlam News  एमपी के रतलाम में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हा—दुल्हन घरवालों सहित धरने पर बैठे हैं। रतलाम रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे एक शादी समारोह के दूल्हा—दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुंचे ओर धरने पर बैठ गए।

Advertisment

क्या है मामला — Ratlam News 
दरअसल दूल्हा—दुल्हन ओर मेहमानों का आरोप था कि शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आए दो पुलिस जवानों ने समारोह में शामिल होकर महिलाओं के साथ बदतमीजी की। दूल्हा—दुल्हन की मांग थी कि जब तक पुलिस कार्मियों पर करवाई नही होगी, वह फेरे नही लेंगे। करीब तीन घण्टे तक धरना देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के करवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया।

आपको बता दें मामला रतलाम के औघोगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र से लगा हुआ है। रेलवे कालोनी क्षेत्र,रेलवे के ही सोलंकी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे भी बज रहा था। रात करीब 11:15 बजे आईए थाना क्षेत्र के दो पुलिस चीता पार्टी के जवान पंकज और शोभाराम पहुंचे। दोनो जवानों ने डीजे बंद कराने के लिए कहा। इस बात पर शादी समारोह में शामिल महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसमें महिलाओं का आरोप था कि दोनों पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। शादी समारोह के दूल्हा—दुल्हन और मेहमानों में पुलिस जवानो के खिलाफ आक्रोश छा गया।

दोनो जवानों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान रात करीब 12 बजे जीआरपी चौकी पहुंचे। यहां वे औद्योगिक क्षेत्र थाने के दोनो जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी परिसर में ही बैठ गए। जीआरपी चौकी के अधिकारियों के द्वारा समझाईश देकर कार्रवाई के लिए औद्योगिक थाना भेज दिया गया। सोलंकी परिवार के दूल्हा—दुल्हन और मेहमान औद्योगिक थाना पहुंचे। यहां भी दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर दूल्हा—दुल्हन सहित मेहमान थाना परिसर में ही जमीन पर धरना देकर बैठे। दूल्हा—दुल्हन का कहना था कि जब तक दोनों जवानों के खिलाफ करवाई नही होती तब तक वे फेरे नही लेंगे। औद्योगिक थाना क्षेत्र पर करीब साढ़े बारह बजे से धरना देकर बैठे दूल्हा—दुल्हन को रात करीब ढाई बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दे दी गई। उन्हें आश्वासन दिया गया कि दोनों जवानो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद वे धरने से उठे।

Advertisment

क्या कहना है दूल्हे का — Ratlam News 
दूल्ह अजयसिंह सोलंकी ने बताया कि मेरी शादी थी। दो पुलिस जवान आए और डीजे बैंड बंद करवाया। शादी में खलल डाला, महिलाओं के साथ बदतमीजी की। दोनों जवान पंकज और शोभाराम औद्योगिक क्षेत्र के हैं। जबकि हमारा रेलवे क्षेत्र है। ये अपना क्षेत्र छोड़कर हमारे क्षेत्र में आए। हम थाने आये है। हमने फेरे भी नहीं लिए हैं। इनके खिलाफ करवाई होना चाहिए। दो घण्टे से ज्यादा समय तक हम थाने में बैठे। टीआई ने करवाई का आश्वाशन दिया है।

घरवालों ने लगाए आरोप — Ratlam News 
दूल्हे की भाभी कोमल सोलंकी के अनुसार मेरे देवर की शादी थीं। औद्योगिक क्षेत्र थाने के दो जवान पंकज और शोभाराम आए। बोले कि एसपी साहब का आदेश है डीजे बंद कराया जाए। हमने उनसे कहा कि फेरे हो जाने दीजिए हम बंद कर देंगे। लेकिन दोनो जवानों ने बहुत शराब पी रखी थी। उन्होंने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। मेरा भी हाथ पकड़ कर धक्का दे दिया। हम करवाई के लिए आए है। जीआरपी चौकी पर एक घन्टा हो गया था। अब हमें औद्योगिक क्षेत्र थाने पर दो से ढाई घंटे हो गए। टीआई सहाब ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। शादी में न फेरे हुए है और मेहमानो ने खाना भी नही खाया।

क्या कहना है पुलिस अधिकारियों का —Ratlam News 

राजेन्द्र वर्मा टीआई औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम के अनुसार जीआरपी क्षेत्र के कुछ लोग सोलंकी परिवार के यहां आए। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के दो जवान उनके यह चल रहे शादी समारोह में डीजे बंद करने पहुँचे थे। उन्होंने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आपको बता दे कि 12 बजे करीब एक पॉइंट चला था कि जहां भी डीजे चल रहे है वो बंद कराए जाएं। दोनो जवान जहां पहुचे थे वह आईए थाना क्षेत्र से बिल्कुल लगा हुआ है। वहा स्टेशन रोड थाने के टीआई साहब भी पहुंचे थे। डीजे बंद करवाया गया। लेकिन ये लोग डीजे बंद करवाने से रुष्ट हो कर दोनों जवानों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर यहां आए। लिखित में आवेदन दिया है। हमने जांच के बाद करवाई की बात कही है। जांच में अगर दोनो जवान दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक करवाई की जाएगी।

Advertisment
MP Breaking News ratlam news mp hindi news MP Ajab Gajab News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें