Advertisment

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 150 की रफ्तार में बेकाबू कार रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

रतलाम में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में बच्चे सहित 5 की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है।

author-image
Vikram Jain
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 150 की रफ्तार में बेकाबू कार रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

हाइलाइट्स

  • रतलाम में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा।
  • सड़क से उतरी, रेलिंग तोड़ कर खाई में गिर गई कार।
  • हादसे में 5 लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा।
Advertisment

Ratlam High Speed Car Accident: मध्यप्रदेश के रतलाम में शुक्रवार एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से मुंबई जा रही महिंद्रा XUV 700 अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिनमें एक बच्चा और IT एक्सपर्ट भी शामिल हैं। तेज रफ्तार और ड्राइवर को आई झपकी इस दर्दनाक हादसे का कारण बनी। पूरा हादसा पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। CCTV फुटेज में दिखा कि ड्राइवर को झपकी आने से कार सड़क से उतरी और रेलिंग तोड़कर नीचे खाई में जा गिरी।

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह हादसा रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भीमपुरा गांव के पास माही नदी पुल से पहले MH03 EL 1388 नंबर की महिंद्रा XUV 700 दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क से उतरी, फिर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

publive-image

एक ही परिवार के पांच लोगों ने गंवाई जान

पुलिस के अनुसार हादसा कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। कार सवार सभी लोग दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें मुंबई और वडोदरा निवासी एक ही परिवार के सदस्य थे।

Advertisment

मृतकों की पहचान इस प्रकार है-

  • रसूल अहमद (71) निवासी कुर्ला, मुंबई
  • अब्दुल खालिक (40) निवासी कुर्ला, मुंबई
  • दुर्रेज (39) निवासी कुर्ला, मुंबई (कार चला रहा था)
  • दानिश (34) निवासी वड़ोदरा
  • मोइद्दीन (9)- दानिश का बेटा

सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

NHAI के डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मात्र 10 फीट दूरी पर लगी स्पीड गन से पता चला कि कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा थी। तेज रफ्तार में ड्राइवर को झपकी आने से कार नियंत्रण खो बैठी। पूरा दृश्य CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है।

ये खबर भी पढ़ें...Birsa Munda: MP में जनजातीय विभाग की बड़ी लापरवाही, सरकारी पत्र में भगवान बिरसा मुंडा का नाम गलत लिखने पर मचा हंगामा

Advertisment

शादी से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार परिवार मूल रूप से गोंडा (यूपी) का रहने वाला है। जो 8 अक्टूबर को रसूल अहमद की बहन की बेटी और बेटे की शादी थी। समारोह में शामिल होने के बाद परिवार दो गाड़ियों में निकला था। एक गाड़ी कानपुर रुक गई, जबकि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ वह दिल्ली होते हुए मुंबई की ओर जा रही थी।

9 वर्षीय मोइद्दीन पहले दूसरी गाड़ी में था, लेकिन कानपुर से वह पिता के साथ इसी कार में बैठ गया, और दुर्भाग्यवश हादसे में उसकी भी जान चली गई।

IT एक्सपर्ट और HR की मौत

दुर्रेज और अब्दुल IT फील्ड में काम करते थे। दानिश ने हाल ही में लंदन से HR में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया था और वडोदरा में निजी कंपनी में HR मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। इस दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र दोनों की जान चली गई।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
XUV 700 Accident Sleepy Driver Accident Road Safety India ratlam news ratlam Mumbai Expressway Accident Ratlam Car Accident CCTV Footage ratlam car accident ratlam accident national highway authority of india MP news High Speed Car Crash Delhi-Mumbai Expressway accident Delhi Mumbai Expressway Car Accident Family Killed
Advertisment
चैनल से जुड़ें