Advertisment

Ratlam Congress Tractor Rally: ट्रैक्टर कलेक्ट्रेट परिसर में जाने से रोका, किसान और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की

Ratlam Congress Tractor Rally Protest: रतलाम में मंगलवार, 16 सितंबर, 2025 को कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर ले जाने से पुलिस ने रोक दिया।

author-image
sanjay warude
Ratlam Congress Tractor Rally Protest

Ratlam Congress Tractor Rally Protest

Ratlam Congress Tractor Rally Protest: रतलाम में मंगलवार, 16 सितंबर, 2025 को कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर ले जाने से पुलिस ने रोक दिया। जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसने के लिए कलेक्ट्रेट का गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ट्रैक्टर अंदर नहीं आने दिया। मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Advertisment

रैली में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ट्रैक्टर पर बैठकर आए। रैली सैलाना बस स्टैंड चौराहा, लोकेंद्र टॉकीज, नगर निगम, छत्रीपुल, कोर्ट चौराहा और फव्वारा चौक से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। सुबह से ही किसान और कार्यकर्ता सब्जी मंडी में इकट्ठा हो गए थे। दोपहर करीब 3:15 बजे रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर समेत परिसर में प्रवेश की कोशिश की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गेट बंद कर ट्रैक्टर को रोक दिया। एसडीओपी संतोष मालवीय, थाना प्रभारी गायत्री सोनी और स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ ट्रैक्टर के सामने डटे रहे।

सरकार सर्वे का हवाला दे रही, मुआवजा नहीं

जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों की अनदेखी की है और किसानों को अपमानित किया गया। सरकार सिर्फ सर्वे का हवाला दे रही है, जबकि मुआवजा कब मिलेगा यह स्पष्ट नहीं है।

सूचना पर भी ज्ञापन लेने नहीं आए कलेक्टर

पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कई गांवों से ट्रैक्टरों को रास्ते में ही रोक दिया गया और कलेक्टर पहले से ही ज्ञापन न लेने के बहाने अनुपस्थित रहे। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा और किसानों की पीड़ा दर्शाने के लिए प्याज की माला भेंट की।

Advertisment

किसानों की प्रमुख मांगें

  • अतिवृष्टि से बर्बाद हुई सोयाबीन की 70% फसल का तत्काल मुआवजा।
  • फसल बीमा राशि शीघ्र किसानों के खातों में जमा की जाए और बीमा कंपनियों की गड़बड़ियों को सुधारा जाए।
  • सर्वे से वंचित किसानों को भी मुआवजा देने की व्यवस्था हो।
  • हर साल की तरह खाद की कमी न हो, इसके लिए पंचायत स्तर तक पर्याप्त आपूर्ति की जाए।
  • प्याज की खरीदी सरकार 15 रुपए प्रति किलो की दर से शुरू करे।
  • सिंचाई ट्रांसफार्मरों को समय पर बदला जाए और हर ग्रेड स्तर पर उपलब्ध कराया जाए।
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Simhastha Land Protest: लैंड पूलिंग के खिलाफ 2000 ट्रैक्टर-ट्रॉली की रैली, किसानों ने चेताया रोकेंगे दूध-सब्जी की आपूर्ति

Advertisment

Ujjain Land Pooling Case

MP Ujjain Simhastha Land Pooling Scheme Protest Update: उज्जैन में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ मंगलवार, 16 सितंबर, 2025 को भारतीय किसान संघ के बेनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Ratlam Congress Tractor Rally Protest Ratlam Congress Tractor Rally MP news Kantilal Bhuria hindi news Dharmendra Singh Chauhan
Advertisment
चैनल से जुड़ें