/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ras.jpg)
pc- twitter (@projsbadwani)
भोपाल। प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है। भोपाल में पीडीएस का सर्वर फेल हो जाने के कारण राशन नहीं बंट पा रहा है। सर्वर के बंद होने से राशन वितरण व्यवस्था को झटका लगा है। हालांकि नागरिक आपूर्ति विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही सर्वर ठीक किया जाएगा। वहीं अगर सर्वर ठीक होने में ज्यादा समय लगता है तो ऑफलाइन राशन बंटने की व्यव्था की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से सर्वर बंद होने के कारण राशन नहीं बंट पा रहा है। इस कारण कई लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आपूर्ति विभाग ने बताया कि सर्वर का एक पार्ट जो बैंगलुरु से आना है। जैसे ही आ जाएगा तो सर्वर फिर से चलने लगेगा। अगर सर्वर ठीक होने में ज्यादा समय लगता है तो राशन का वितरण ऑफलाइन भी किया जा सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें