/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Ratan-Tata-Love-Story-1.jpg)
Ratan Tata Love Story: जब भी प्रसिद्ध बिजनेस टायकून की चर्चा होती है, तो रतन टाटा का नाम जरूर आता है। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली और 86 साल की आयु में उनका निधन हो गया है।
दो दिन पहले ही उनकी तबीयत के बारे में जानकारी मिली थी कि वे अस्पताल में भर्ती हैं, अब उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक है। रतन टाटा अपनी पेशेवर जिंदगी के लिए मशहूर हैं, लेकिन उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी चर्चा का विषय रही है।
चार बार प्यार में पड़ चुके हैं रतन टाटा
[caption id="" align="alignnone" width="540"]
बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल[/caption]
रतन टाटा ने बताया था कि वह चार बार प्यार में पड़ चुके हैं। एक बार उनका दिल एक बॉलीवुड अभिनेत्री पर आया था, जिससे वह बहुत मोहब्बत करने लगे थे। साल 2011 में रतन टाटा ने अपने प्यार के बारे में बताया था।
/bansal-news/media/post_attachments/images/1200x900/simi-og_2023061036099.jpg)
रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल अक्सर एकसाथ होते थे स्पॉट
1970 में उनका और सिमी ग्रेवाल का रिश्ता काफी चर्चित रहा था। सिमी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बीच गहरा संबंध था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया और वे शादी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें साथ नहीं आने दिया।
/bansal-news/media/post_attachments/multimedia/12_46_501205021simi navodya times-ll.jpg)
दोनों ने अपने अफेयर को स्वीकार भी किया था। रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल अक्सर एकसाथ स्पॉट होते थे। दोनों को कई बार साथ में सावर्जनिक स्थानों पर स्पॉट किया गया। ये बात तो आज तक सामने नहीं आई कि आखिर रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल ने शादी क्यों नहीं की. लेकिन ये दोनों सेलेब्स अपने अफेयर की बातों को कबूल चुके हैं.
बता दें कि रतन टाटा के निधन के बाद सिमी ग्रेवाल ने एक्स पर ट्वीट कर उन्हें अपने गोल्डन वर्ड्स में अलविदा कहा है। उन्होंने लिखा कि वो कहते हैं कि तुम चले गए... तुम्हारे जाने का गम सहन करना बहुत मुश्किल है... अलविदा मेरे दोस्त
https://twitter.com/Simi_Garewal/status/1844090170897059933
सिमी ग्रेवाल ने रवि मोहन से कर ली थी शादी
![]()
सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा से ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और रवि मोहन से शादी कर ली। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रतन टाटा एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अद्भुत है और वे बेहद विनम्र हैं। रतन टाटा 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था।
यह भी पढ़ें: Ratan Tata: उद्योग जगत के रत्न कहे जाते थे, क्या आपने देखी हैं रतन टाटा की ये तस्वीरें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें