Advertisment

दुर्ग में डकैती का मामला: दंपती को घर में बंधक बनाकर ज्‍वेलरी ले उड़े थे डकैत, एक आरोपी इंदौर से अरेस्‍ट; 3 आरोपी फरार

Robbery in Durg: दुर्ग में डकैती का मामला, दंपती को घर में बंधक बनाकर ज्‍वेलरी ले उड़े थे डकैत, एक आरोपी इंदौर से अरेस्‍ट; 3 आरोपी फरार

author-image
Sanjeet Kumar
Robbery in Durg

Robbery in Durg

Robbery in Durg: दुर्ग के रसमड़ा में टिंबर मालिक के घर डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक और आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 तोला सोना और 340 ग्राम चांदी जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। हालांकि इस डकैती मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Advertisment

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई डकैती (Robbery in Durg) मामले में पुलिस अब तक डकैती के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने 8 जून 2024 को टिंबर मालिक और उसकी पत्नी को रस्सी से बंधक बना दिया था, इसके बाद घर से 30 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

दो मकानों में चोरी करना कबूला

दुर्ग जिले के रसमड़ा में आरामिल के मालिक पति व पत्नी को बंधक बनाकर डकैती (Robbery in Durg) की वारदात को अंजाम देने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र के कटार ने डकैती और एनएसपीसीएल के दो सूने मकानों में चोरी करना कबूल किया है।

वहीं फरार तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। अब तक पुलिस ने डकैती के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

Advertisment

सीसीटीवी फुटेज व ऑडियो लगे थे हाथ

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों (Robbery in Durg) ने नकाब लगाकर 8 जून 2024 को दिलीप टिंबर के मालिक दिलीप मिश्रा और उसकी पत्नी का हाथ पैर रस्सी बांधकर उसे बंधक बना लिया था। घर से 30 लाख की ज्वेलरी लोकर फरार हो गए थे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और ऑडियो हाथ लगे थे। उससे पता चला कि नाकाबपोश मध्यप्रदेश धार के भील गिरोह के हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बृजमोहन अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी: कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने, खनन मंत्रालय ने जारी किया आदेश

120 दिनों तक कैंप लगाकर पकड़ा

डीएसपी हेमप्रकाश के नेतृत्व में उनकी टीम एवं अंजोरा स्टाफ द्वारा 120 दिनों तक कैंप लगाकर आरोपी (Robbery in Durg) राजेन्द्र कटार को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सोने के सिल्ली 60 तोला, चांदी 340 ग्राम कुल कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है बरामद किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: एसआई भर्ती 2018: छह साल विवादों में रही सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती का आज-कल में आउट होगा रिजल्‍ट, जारी होंगे नियुक्ति पत्र

Robbery in Durg Rasmada robbery case hindi news durg police durg news Durg  robbery chhattisgarh news CG news Bansal News accused arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें