Weekly Horoscope 9-15 March 2026: धनु को कड़वे शब्द बोलना पड़ सकता है भारी, मकर को 14 और 15 मार्च रहेगी लकी, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 9-15 March 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 9-15 March 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 9 मार्च सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 9 से 15 मार्च के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

साप्ताहिक ग्रह गोचर 

राहु, मंगल, वक्री बुध 

इस सप्ताह राहु,मंगल और बक्री बुध कुंभ में रहेंगे। 

शुक्र शनि 

शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। 

सूर्य गोचर 

सूर्य प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा तथा 14 तारीख के 3:30 रात से मीन राशि में प्रवेश करेगा। 

वक्री गुरु

प्रारंभ वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेगा। 11 मार्च के 4:36 शाम से मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे।

धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है। कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। उन्हें अपनी जिव्हा को कंट्रोल में करना चाहिए। शत्रुओं को आप इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं। 9,10 और 11 तारीख को अगर आप प्रयास करेंगे तो कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माताजी पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पेट संबंधी रोगों के प्रति सतर्क रहें। छात्रों को सावधान रहना चाहिए। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए सप्ताह ठीक है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 मार्च लाभदायक है। 12 और 13 मार्च को आपको किसी भी कार्य को बड़ी  सतर्कता पूर्वक करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

अगर आप सतर्कता से कार्य नहीं करेंगे तो कार्य संपन्न नहीं हो पाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। आपके जीवनसाथी का तथा माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। दुर्घटनाओं के लिए भी आप को सतर्क रहना चाहिए। 

सापताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख विभिन्न प्रकार के राजकीय कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। 14 और 15 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।  

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल :-

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। आपको विवाह के नए-नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपका, तथा आपके माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के प्रति आपका संबंध पहले जैसा ही रहेगा। उसमें कोई गिरावट या उछाल नहीं आएगा। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के प्रति उपयुक्त हैं। 9, 10 और 11 तारीख को आपको भाग्य के भरोसे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।  

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 9-15 March 2026: सिंह वालों को व्यापार में उत्तम रहेगा सप्ताह , कन्या वाले विरोधियों को करेंगे परास्त, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article