Weekly Horoscope 8-14 December 2025: मेष को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष की लव लाइफ होगी खास, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 8-14 December 2025 Mesh Vrash Mithun Kark: 8 दिसंबर से शुरू हो रहा नया सप्ताह सिंह और कन्या को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है तो वहीं तुला वृश्चिक वालों के लिए ये सप्ताह भी खास रहेगा।  

Weekly Horoscope 8-14 December 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 8-14 Dec 2025  Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 8 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। 

साप्ताहिक ग्रह गोचर 

  • इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और वक्री बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। 
  • मंगल गोचर 
  • मंगल धनु राशि में रहेंगे। 
  • शनि मीन राशि में रहेंगे। 
  • राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल ( Mesh weekly horoscope 2025

मेष राशि वालों को इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में आप सफलता पा सकते हैं परंतु आपको विशेष प्रयास करने होंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट आ सकती है।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं में आप बच जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 12 की दोपहर के बाद से एवं 13 तथा 14 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल -( Vrash weekly horoscope 2025)

वृष राशि वालों में अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विवाह के कई संबंध आ सकते हैं। प्रेम संबंधों के वृद्धि के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। आपके जीवनसाथी के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से डरना नहीं चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 की दोपहर तक का समय ठीक है। आपके कार्य इस समय अवधि में सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 8-14 December 2025: धनु वाले दुर्घटनाओं से रहें सतर्क, मकर को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, कुंभ-मीन पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल - (Mithun weekly horoscope 2025

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा है। उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सफलताएं मिलेगी। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं  को पराजित कर सकते हैं। भाग्य से आप इस सप्ताह कोई उम्मीद ना रखें। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 12 दिसंबर की दोपहर से लेकर 13 और 14 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल -

कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह आपके परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी के साथ पराजित कर सकते हैं। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 दिसंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

Pandit Anil Pandy Jyotishacharya

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 8-14 December 2025: सिंह के लिए 10-11-12 दिसंबर होगा लकी, कन्या को सहकर्मियों का मिलेगा सहयोग, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article